India News (इंडिया न्यूज़), Chaitra Purnima 2024, दिल्ली: हिंदू मान्यता के अनुसार पूर्णिमा तिथि काफी महत्वपूर्ण होती है। हर महीने पूर्णिमा तिथि का महत्व अधिक होता है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। माना यह जाता है यदि इस दिन कोई व्यक्ति व्रत रखता है, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में चैत्र महीना चल रहा है और इस महीने की पूर्णिमा तिथि के बारे में जानना आवश्यक है।
कब है चैत्र महीने की पूर्णिमा?
चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि के बारे में बात करें तो पंचांग के अनुसार इस महीने 23 अप्रैल को सुबह 3:25 से पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो रही है। वहीं इसका समापन अगले दिन यानी की 24 अप्रैल को सुबह 5:18 पर हो रहा है। ऐसे में चैत्र महीने का स्नान-दान 23 अप्रैल को किया जाएगा।
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews
क्या है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
बता दे की चैत्र महीने के दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से भी पुणे की प्राप्ति होती है। वही दान स्नान के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 23 अप्रैल को सुबह 4:20 से लेकर सुबह 5:04 मिनट तक का मुहूर्त शुभ है। अगर आप किसी पवित्र नदी में जाकर इस समय स्नान करते हैं। तो आपके दुख-दुविधा दूर हो जाएगी। इसके अलावा यदि आप घर में है तो पानी के अंदर थोड़ा सा गंगाजल जरूर इस्तेमाल करें। Chaitra Purnima 2024
Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad ने जिम से शेयर की तस्वीर, दिखाए वॉशबोर्ड एब्स -Indianews
पूजा विधि
इसके साथ ही पूजा विधि के बारे में बताया तो चैत्र पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर साफ सुथरे कपड़ों को धारण करने को कहा जाता है। इसके बाद चौकी पर कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी या भगवान विष्णु की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए। इसके बाद विधि विधान से महालक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए। उनके विशेष मंत्र के साथ पाठ करना चाहिए, साथ ही देवी देवता को उनका प्रिय भोग भी लगाना चाहिए।
विदेश IMF से फिर भीख मांग रहा पाकिस्तान, यहां जानिए अब तक पाकिस्तान ने बैंक से कितना लिया कर्ज
इन चीजों का कर सकते हैं दान Chaitra Purnima 2024
- चैत्र पूर्णिमा के दौरान सफेद कपड़ों का दान करना चंद्र दोष से मुक्ति दिलाता है।
- इस दिन सफेद मिठाई का दान करना कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करता है।
- इसके साथ ही बता दे की खास दिन पर क्षमता अनुसार वस्त्र, अन्न और धन का दान करना चाहिए।
भगवान विष्णु के इस मंत्र का करें जाप
-ॐ नमो : भगवते वासुदेवाय
-ॐ नमो : नारायणाय