India News (इंडिया न्यूज़), Zodiac Sign on Thursday: सनातन धर्म में गुरुवार का विशेष महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। इसके साथ ही गुरुवार का व्रत भी रखा जाता है। यह व्रत विवाहित और अविवाहित महिलाएं करती हैं। इस व्रत को करने से व्रती को मनचाहा फल मिलता है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके अलावा व्रती को धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। उनकी कृपा से आर्थिक असमानता दूर होती है। इसलिए साधक गुरुवार के दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय भगवान विष्णु का कच्चे दूध से अभिषेक करें। साथ ही पूजा के दौरान अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करें

  • मेष राशि के जातकों को गुरुवार को पूजा के दौरान ‘ॐ श्री तुलस्यै नमः’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • वृष राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ‘ॐ कृष्णाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • मिथुन राशि के जातकों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ प्रभायै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

जिस दिशा को लोग मानते हैं खतरनाक, उस जगह पर जरूर रखें ये 4 चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की दिक्कत

  • कर्क राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ‘ॐ अम्बायै नमः’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • सिंह राशि के जातकों को भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ वरदायै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • कन्या राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ‘ॐ सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • तुला राशि के जातकों को गुरुवार को पूजा के दौरान ‘ॐ शोभनाये नमः’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ‘ॐ धारिण्य नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • धनु राशि के जातकों को तुलसी मां को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ समयाय नमः’ मंत्र का पांच बार जाप करना चाहिए।
  • मकर राशि के जातकों को मनचाहा फल पाने के लिए ‘ॐ वेदयाय नमः’ मंत्र का एक बार जाप करना चाहिए।
  • कुंभ राशि के जातकों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ यमुनाप्रियाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • मीन राशि के जातकों को गुरुवार को पूजा के दौरान ‘ॐ चंद्रभाग्यै नमः’ मंत्र का पांच बार जाप करना चाहिए।

Shani Gochar2025: मार्च 2025 में शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, जिस काम में रखेंगे पैर, उसी कार्य में मिलेगी सफलता

गुरुवार के उपाय

अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो गुरुवार को लक्ष्मी नारायण की भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद पीली चीजों का दान करें। आप चने की दाल, पीले कपड़े, बेसन, केला, पपीता, मक्का, हल्दी आदि का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।