India News (इंडिया न्यूज़), Chhath Puja 2023 Samagri List: इस साल छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। बता दें कि 17 नवंबर को नहाय खाय, 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 20 नवंबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। ये पर्व पूरे चार दिन तक मनाया जाता है और इसमें कई तरह की सामग्रियों की भी जरूरत पड़ती है। छठ पूजा की विशेष सामग्री के लिए पहले से लिस्ट तैयार करना जरूरी होता है, जिससे कोई सामग्री छूट न जाए। तो यहां जानिए छठ पूजा की सामग्री लिस्ट, नहाय खाय- खरना- संध्या अर्घ्य- उषा अर्घ्य की तारीख और मुहूर्त की जानकारी।
छठ पूजा की सामग्री लिस्ट
- बांस या पीतल का सूप
- दूध और जल के लिए गिलास
- चम्मच
- गुजिया
- गुड़
- दूध से बनी मिठाइयां
- लड्डू
- दूध
- सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे का कलश
- बड़ी टोकरी (जिसमें सारा सामान रखकर घाट पर ले जाएंगे)
- थाली
- दीपक
- खाजा
- जल
- शहद
- कलावा
- कपूर
- मिट्टी के दीए
- तेल और बाती
- सुपारी
- गंगाजल
- चंदन
- धुपबत्ती
- मूली
- बैंगन
- हल्दी
- चावल
- सिंदूर
- कुमकुम
- नारियल
- फूल और माला
- नाशपाती
- शकरकंदी
- अनाज
- बड़ा वाला नींबू (डाभ)
- शरीफा
- क्षमतानुसार ऋतुफल
- सुथनी
- गेहूं
- अदरक का पौधा
- पत्ते लगे हुए 7 गन्ने या ईख
- केले
- सिंघाड़ा
- चावल
- आटा
छठ पूजा कैलेंडर 2023
छठ पूजा की तारीख छठ पूजा का दिन छठ पूजा का अनुष्ठान
छठ पूजा, 17 नवंबर 2023 पहला दिन नहाय-खाय
छठ पूजा, 18 नवंबर 2023 दूसरा दिन खरना
छठ पूजा, 19 नवंबर 2023 तीसरा दिन संध्या अर्घ्य
छठ पूजा, 20 नवंबर 2023 चौथा दिन उषा अर्घ्य
छठ नहाय-खाय 2023 तारीख और मुहूर्त
छठ पूजा नहाय खाय- 17 नवंबर 2023, शुक्रवार
सूर्योदय- 06:45 AM पर
सूर्योस्त- 05:27 PM पर
छठ पूजा खरना तारीख और मुहूर्त
छठ पूजा खरना- 18 नवंबर 2023, शनिवार
सूर्योदय- 06:46 AM पर
सूर्योस्त- 05:26 PM पर
छठ पूजा संध्या अर्घ्य तारीख और समय 2023
छठ पूजा संध्या अर्घ्य- 19 नवंबर 2023, रविवार
सूर्योदय- 06:46 AM पर
सूर्योस्त- 05:26 PM पर
छठ पूजा उषा अर्घ्य तारीख और समय 2023
छठ पूजा संध्या अर्घ्य- 20 नवंबर 2023, सोमवार
सूर्योदय- 06:47 AM पर
सूर्योस्त- 05:26 PM पर
Read Also:
- Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, इन तरीकों से लगाएं तिलक, जाने शुभ मुहूर्त (indianews.in)
- Govardhan Puja 2023: गोवर्धन के दिन भगवान कृष्ण के 108 नाम का करें जाप, मुश्किलों से मिलेगी राहत (indianews.in)
- Chitragupta Puja 2023: इस दिन होगी चित्रगुप्त की पूजा, जाने तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजाविधि (indianews.in)