India News (इंडिया न्यूज़), Numerology 29 December 2024: जैसे हर नाम की एक राशि होती है, वैसे ही अंक ज्योतिष में हर अंक के अनुसार नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंकशास्त्र भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अपना अंक जानने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, माह और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। जैसे महीने की 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानिए मूलांक 1-9 वाले लोगों के लिए 29 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा।

राशिफल

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भौतिक सुखों के साथ वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में निराशा का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर भी मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

मूलांक 3

मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि तक ऐसा रहेगा आज का दिन, नौकरी में कठिनाई तो इस 1 राशि के नसीब में आएगा प्यार, जानें आज का राशिफल

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों को आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार से लाभ में वृद्धि होगी। आजीविका में तरक्की करेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले व्यवसायी अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जहां धन आएगा, वहां व्यय अधिक होगा। इसलिए आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले लोग आज पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता के सहयोग से प्रेम विवाह की ओर बढ़ सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले लोग आज स्वास्थ्य में अच्छे रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। आपमें गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यवसाय की स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। व्यापार से आय में वृद्धि होगी। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति से आपको व्यापार के लिए धन मिल सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खर्चे बढ़ेंगे। हालांकि धन की आवक अच्छी रहेगी। फिर भी आपको संभलकर खर्च करना चाहिए। व्यापार की स्थिति और प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा।

नए साल की पहली सुबह बिना किसी को बताए किये गए ये 5 काम देते है आपको पूरे साल का धन लाभ, बस आना चाहिए सही तरीका?