India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election 2025:  आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई है। दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी में तगड़ा मुकाबला है। आम आदमी पार्टी ने अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है, तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए हर संभव कोशिश में हैं। वैसे तो दिल्ली में बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन इनकी पकड़ जरा भी मजबूत नहीं हैं। इस बार के चुनाव में किसी भी एक दल की पूरे दिल्ली में लहर नहीं है, बल्कि हर सीट पर अपना अलग मुकाबला है। ऐसे में कांटे की फाइट मानी जा रही है, जिनके नतीजे तीन दिन के बाद देखने को मिलेंगे। ऐसे में दिल्ली का CM इस बार कौन होगा ये कहना भी मुश्किल लग रहा है। लेकिन साल 2025 की प्रेडक्शनस के आधार पर हम ये भविष्यवाणी कर सकते हैं की इस बार CM कौन बन सकता है।

अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की राशि सिंह है। सिंह राशि के अनुसार साल 2025 सिंह राशि वालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। इस साल कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसानन होने की सम्भावना है। सिंह राशि के अनुसार करियर में उतार चढाव बना रहेगा। जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि अरविन्द केजरीवाल के ग्रह-नक्षत्र अच्छे नहीं हैं जिस कारण से साल 2025 में उन्हें मुख्यमंत्री पद मिल पाना आसान नहीं है।

क्यों पत्‍नी को हमेशा सोना चाहिए पति की बाएं ओर? न सिर्फ धार्मिक मान्‍यता बल्कि इसके पीछे छिपा है गहरा व‍िज्ञान?

मनीष सिसोदिया

मकर राशि वालों के लिए साल 2025 सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य देने वाला बताया गया है। और मनीष सिसोदिया की राशि मकर है। साल 2025 सामाजिक क्षेत्र और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए बहुत सफल रहने वाला है। इस वर्ष आपकी ख्याति बढ़ेगी, वहीं आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती हैं जिस कारण से आपका कद बढ़ेगा। इन सभी भविष्यवाणियों के आधार पर यह कहना सही होगा कि, मनीष सिसोदिया को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उनके ग्रह-नक्षत्र एकदम सही माने गए हैं।

CM आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी के लिए साल 2025 उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मिथुन राशि वालों को इस साल कई उपलब्धियां प्राप्त होंगी जिनमें CM आतिशी का नाम भी शामिल है। ऐसा भी माना जा रहा है कि, मिथुन राशि के लिए ये साल मुश्किलों से भरा हुआ रहेगा। लेकिन काम में सफलता प्राप्त होने के साथ ही परेशानियां भी उत्पन्न होंगी। इस राशि वालों को करियर में सफल होने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। सभी भविष्यवाणियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि, CM आतिशी के लिए भी ये मुख्यमंत्री पद पर बैठना मुश्किल होगा।

संदीप दीक्षित

कांग्रेस से CM पद के दावेदार माने जा रहे संदीप दीक्षित की राशि सिंह है। सिंह राशि का साल 2025 अच्छा नहीं है। सिंह राशि वालों को अपने करियर क्षेत्र में बड़ी परेशानियों को उठाना पड़ सकता है। यदि कांग्रेस जीतती है तो संदीप दीक्षित को CM पद पर बिठाएगी यह मुश्किल ही लग रहा है। बाकि तो 3 दिन बाद ही सच्चाई सामने आएगी की किस पार्टी को बहुमत मिला है।

अलका लम्बा

कांग्रेस से अल्का लाम्बा की राशि कन्या है। साल 2025 कन्या राशि वालों के लिए कुछ खास नहीं हैं ऐसे में कांग्रेस अल्का लम्बा को भी सीट पर बिठाएगी यह कहना भी मुश्किल लग रहा है। कुछ प्रेडिक्शन के अनुसार ऐसा भी माना जा रहा है कि ये साल कन्या राशि के करियर के हिसाब से अच्छा रह सकता है।

रमेश बिधुरी

दिल्ली विधानसभा चुनावों में हो सकता है कि, बीजेपी रमेश बिधुरी को CM पद का चेहरा बना सकती है। क्योंकि साल 2025 रमेश बिधुरी के लिए शानदार रहेगा। साल 2025 में कर्क राशि वालों को सफलता मिलेगी साथ ही किसी बड़े पद पर बैठने के भी योग बन रहे हैं। करियर के लिए ये साल बहुत खास रहेगा।

प्रवेश वर्मा

बीजेपी के दूसरे CM उम्मीदवार माने जा रहे वृश्चिक राशि के प्रवेश वर्मा का यह साल अच्छा माना जा रहा है। साल 2025 वृश्चिक राशि के जातकों का खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि मेहनत करने के बाद ही कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। किसी बड़े कार्य में सफलता हासिल हो सकती है।

वीरेंद्र सचदेवा

बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार माने जा रहे वीरेंद्र सचदेवा के लिए अच्छा माना जा रहा है। वीरेंद्र सचदेवा की राशि वृषभ है। इस साल उन्हें कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। वृषभ राशि वालों को सम्मान मिलेगा और उन्हें कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आप देखना दिलचप्स होगा कि बीजेपी यदि जीतती है तो CM फेस कौन होगा।

मोहल्ले के नौजवान पर दिल हार गई दादी, लोक-लाज छोड़ हुई फरार, मुंह छुपाता भाग रहा परिवार

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।