India News (इंडिया न्यूज़), Dev Uthani Ekadashi 2023 Upay: सनातन पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। बता दें कि ये पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। अत: देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
ज्योतिष शास्त्र में एकादशी तिथि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो देव उठनी एकादशी पर ये उपाय जरूर करें।
देव उठनी एकादशी के उपाय
- भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। अतः देव उठनी एकादशी तिथि पर घर में तुलसी पौधा जरूर लगाएं। अगर घर में पूर्व से तुलसी पौधा है, तो तुलसी माता को श्रृंगार की वस्तुएं भेंट करें। इस उपाय को करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।
- देव उठनी एकादशी पर स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके पश्चात, नजदीक के मंदिर में जाकर गेंहू का दान करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- अगर आप भगवान विष्णु का असरहिवाद पाना चाहते हैं, तो देव उठनी एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। साथ ही पीली चीजों का भी दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होगा।
- ज्योतिषियों की मानें तो एकादशी तिथि पर धन की देवी मां लक्ष्मी को तेज पत्ता अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। अतः देव उठनी एकादशी पर पूजा के समय धन की देवी मां लक्ष्मी को तेज पत्ते अर्पित करें।
Read Also:
- Dev Uthani Ekadashi 2023: देव उठनी एकादशी पर जरुर करें तुलसी कवच का पाठ, भगवान विष्णु करेंगे संकट दूर (indianews.in)
- Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर सर्वार्थ सिद्धि योग का हो रहा है निर्माण, अक्षय फल की होगी प्राप्ति, जाने शुभ मुहूर्त (indianews.in)
- Tulsi Vivah 2023: 23 या 24 नवंबर, इस दिन मनाया जाएगा तुलसी विवाह, जाने डेट, शुभ मुहूर्त और पंचांग (indianews.in)