Dhanteras Upay: दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। दिवाली के साथ और भी कई त्योहार मनाएं जाते हैं। इन सभी त्योहारों का अपना अलग महत्व होता है। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर, रविवार के दिन मनाई जाएगी। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से हो जाती है। इस दिन कोई भी नया सामान खरीदेना शुभ माना जाता है।
आपको बता दें कि धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता के मुताबिक धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने से घर में धन और समृद्धि होती है। इस दिन शाम के समय यम देव के लिए दीपदान भी किया जाता है। ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा धनतेरस के दिन चावल का उपाय बेहद ही उपयोगी होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन चावल के उपाय कैसे करें।
धनतेरस पर चावल का ऐसे करें उपाय
- धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और गणेशजी तथा कुबेर जी की पूजा की जाती है। इसके बाद चावल के साफ और पूर्ण 21 दाने लें और अब इन्हें लाल कपड़े में लपेटकर रात को अपनी तिजोरी में रखते हैं। ऐसा करने से घर से आर्थिक तंगी दूर होती है और संपन्नता आती है।
- धनतेरस के दिन पूजा के बाद घर के सभी सदस्यों को माथे पर तिलक और अखंडित चावल का प्रयोग करना चाहिए।
- धनतेरस के दिन तांबे के लोटे में रोली के साथ थोड़ा सा अक्षत मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। माना जाता है कि इससे बंद किस्मत चमक जाती है और सारी समस्या दूर होती है।
- अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है और आप हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं तो धनतेरस के दिन एक मुट्ठी चावल का दान कर दें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।
- इस दिन चावल के 5 दाने भगवान शिव को चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। धनतेरस के दिन शिव भगवान को अक्षत के अर्पित करने से हर समस्या का हल मिलता है।
Also Read: सोना-चांदी के दामों में धनतेरस से पहले भारी गिरावट, जानें आज का भाव
Also Read: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय बरतें ये सावधानियां, वरना होगा भारी नुकसान