India News (इंडिया न्यूज), Saturday Remedies: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा करने से ढैय्या, साढ़ेसाती जैसे दोषों से मुक्ति मिलती है। शनिवार के दिन सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी शनि दोष से मुक्ति मिलती है। तो चलिए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में, जिन्हें करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं।
अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसके तने पर सात बार वो कच्चा सूत लपेटना चाहिए। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनि देव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।’
- दांपत्य जीवन में फिर से खुशियां
- शनि के मंत्र का 11 बार जप
- मंत्र का 31 बार जप
अगले 18 सालों में यूरोप पर होगा इस मुस्लिम देश का राज! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
दांपत्य जीवन में फिर से खुशियां
अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गायब हो गई हैं तो दांपत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने के लिए शनिवार के दिन आपको थोड़े-से काले तिल लेने चाहिए और पीपल के पेड़ के पास चढ़ाने चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए और शनि देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।’
सऊदी अरब की मामूली सी इस चीज का पूरी दुनिया में बज रहा डंका, लोगों की बन गया है पहली पसंद
शनि के मंत्र का 11 बार जप
अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, लेकिन आपको किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए शनिवार के दिन आपको शनि के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। शनि देव का मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।’
मंत्र का 31 बार जप
अगर आपके घर को किसी की काली नजर लग गई है, जिससे आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की नहीं हो पा रही हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको शनि देव के इस मंत्र का 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है-‘ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।’ और जप के बाद एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में प्रवाहित कर दें।