India News (इंडिया न्यूज),Vaishakh Month 2025: हिंदू धर्म में वैशाख महीने को विशेष महत्व दिया गया है। यह महीना भगवान विष्णु की पूजा, स्नान, दान और जप के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख महीने में पुण्य कर्म करने से उसका फल कई गुना अधिक बढ़ जाता है। आपको बता दें कि वैशाख का महीना 13 अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह महीना 12 मई 2025 को खत्म होगा। तो आइए जानते हैं कि वैशाख महीने में किन चीजों का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है।
शनिवार को बस कर लें पीपल का ये चमत्कारी उपाय, शनि देव खुद बरसाएंगे कृपा, बदल जाएगी किस्मत!
छाता और चप्पल
वैशाख महीने में बहुत गर्मी पड़ती है। ऐसे में इस महीने में गर्मी से बचने के लिए गरीबों और जरूरतमंदों को चप्पल और छाता दान करना चाहिए। इन दोनों चीजों का दान बहुत फलदायी माना जाता है। इसके अलावा छाता और चप्पल का दान व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु जैसे दोषों को भी दूर करता है।
जल
वैशाख महीने में जल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। जल का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही पितरों को भी तृप्ति मिलती है। इसलिए वैशाख माह में जल या पानी से भरा घड़ा (मटका) दान करें। इस महीने में आप पीने के पानी का स्टॉल लगवाकर भी पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।
Gold Silver Price Today: आसमान छू रही सोने-चांदी की कीमत, खरीदारी से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल
फल
वैशाख माह में तरबूज, खरबूजा और बेल जैसे फलों का दान करें। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। बेल का दान करने से महादेव भोले शंकर की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।
सत्तू
गर्मियों में सत्तू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सत्तू के सेवन से पेट ठंडा रहता है। इसलिए वैशाख माह में सत्तू का दान करें। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी।
वस्त्र
वैशाख माह में गरीबों और जरूरतमंदों को हल्के और सफेद कपड़े दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है।
आखिर खड़गे अचानक क्यों पहुंचे बिहार? बैठक से पहले ही एक्टिव हुई कांग्रेस, जानिए क्या है वजह?