India News (इंडिया न्यूज), Dreams In Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है। नवरात्रि के त्योहार में भक्त नौ दिनों तक मां की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि के दौरान कुछ सपने देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। यहां ऐसे ही 5 सपनों के बारे में बताया जा रहा है, ये सपने सकारात्मकता और तरक्की का प्रतीक माने जाते हैं। साथ ही ये सपने बताते हैं कि माता रानी आपसे खुश हैं, आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में।

सपने में फूल देखना

फूलों को प्रेम, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आपको सपने में रंग-बिरंगे या सफेद फूल दिखाई दें तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आने वाली है। ऐसा सपना देखने के बाद जीवन की कई परेशानियां खत्म हो सकती हैं। इस सपने को परिवार में खुशियों का प्रतीक भी माना जाता है।

गंगा नदी देखना

अगर आपको नवरात्रि के दौरान सपने में गंगा नदी दिखाई देती है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि भगवान ने आपको पिछले समय में किए गए गलत कामों के लिए माफ कर दिया है और जिसके लिए आप पश्चाताप महसूस कर रहे थे। वहीं नवरात्रि में देखा गया यह सपना आपके जीवन में कई शुभ बदलाव लाने वाला भी माना जाता है।

महाभारत युद्ध के आखिर में दुर्योधन की सिर्फ मौत नहीं हुई, इस श्राप की वजह से हुआ था रूह कंपा देने वाला अंजाम!

सपने में मां दुर्गा को देखना

नवरात्रि के दौरान सपने में मां दुर्गा को देखना आपके कल्याण का संकेत माना जाता है। अगर मां आशीर्वाद देते हुए आपकी ओर हाथ हिला रही हैं या मां प्रसन्न मुद्रा में हैं तो समझ लीजिए कि अब जीवन की सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं। ऐसा सपना देखने के बाद आपको जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है, आप दिन में दुगुनी और रात में चौगुनी तरक्की करते हैं। ऐसा सपना देखने के बाद आपको सुबह मां के मंदिर में जाकर फूल चढ़ाने चाहिए।

सपने में शेर देखना

शेर मां दुर्गा का वाहन है और इसे शक्ति और आत्मविश्वास का कारक भी माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत है कि अब आप अपने जीवन की सभी चुनौतियों को पार कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने साहस से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऐसा सपना देखने के बाद आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

नवरात्रि में मंदिर का सपना

अगर आपको नवरात्रि के समय सपने में मंदिर या देवी की पूजा-हवन दिखाई देता है तो ये सपना शुभ माना जाता है। इसका ये मतलब है कि आपको आध्यात्मिक क्षेत्र में फायदा होगा। आप मानसिक रूप से भी मजबूत होंगे और सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे। यह सपना आपके पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव लाने वाला साबित होता है।

धार्मिक काम करते हुए चप्पल चोरी होना अच्छा या बुरा? सच्चाई जान कर फटी रह जाएंगी आखें!

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।