India News (इंडिया न्यूज़), Budhaditya Rajyog In Gemini Horoscope: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद अपने ग्रह और नक्षत्र बदलते हैं, जिसका 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव भी पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, मिथुन राशि में सूर्य, शुक्र और बुध की युति से कई अद्भुत संयोग बन रहें हैं। 29 जून 2024 तक बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे। सूर्य और बुध की युति से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी। धन की आवक बढ़ेगी। करियर की समस्याएं दूर होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तो यहां जानें बुधादित्य राजयोग के कारण 29 जून तक का समय किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा?

मिथुन राशि

बुधादित्य राजयोग का बनना मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस शुभ योग से आप अपने करियर में खूब तरक्की करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन की कमी दूर होगी। आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपके सभी सपने पूरे होंगे।

वाराणसी पहुंची Nita Ambani, काशी विश्वनाथ मंदिर में अनंत-राधिका की शादी का चढ़ाएंगी निमंत्रण कार्ड – India News

सिंह राशि

सूर्य और बुध की युति सिंह राशि वालों की किस्मत चमका सकती है। इस दौरान आपको शैक्षणिक कार्यों में मनचाहा परिणाम मिलेगा। शुभ कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कारोबार की स्थिति मजबूत होगी। आपको अच्छे पैकेज के साथ नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए 29 जून तक का समय किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको हर काम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी।

हुमा कुरैशी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड Sonakshi-Zaheer की पागलपन लव स्टोरी पर किया पोस्ट, सायरा बानो संग भी तस्वीर की शेयर – India News

मीन राशि

बुधादित्य राजयोग के कारण मीन राशि वालों के जीवन में चमत्कारी बदलाव आएंगे। आपको काम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अचानक धन लाभ होगा। मीन राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित होगा। यह समय कोई भी नया काम शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान किया गया हर काम बेहतरीन परिणाम देगा। आप अपने करियर में खूब तरक्की करेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आपको अच्छे पैकेज के साथ नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।