India News(इंडिया न्यूज), Evil Eyeज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर का जिक्र मिलता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जब किसी व्यक्ति पर बुरी नजर लगती है तो उसके कई लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है। व्यक्ति को मानसिक तनाव अधिक होने लगता है। साथ ही व्यक्ति के हर काम बिगड़ने लगते हैं। इसी वजह से ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि अगर आपको बुरी नजर लग जाए तो आपको तुरंत इससे जुड़े उपाय करने चाहिए। वहीं ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि कौन सी राशियां बुरी नजर से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। तो आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • इन राशियों को लगती है जल्दी नजर
  • इस तरह से हो सकता है बचाव

मिथुन राशि Evil Eye

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा बुरी नजर का सामना करना पड़ता है। जब भी मिथुन राशि के लोगों पर बुरी नजर लगती है तो इसका सीधा असर जातक के स्वास्थ्य पर नजर आने लगता है। इशके साथ ही बता दें कि बुरी नजर के कारण मिथुन राशि के लोग ज्यादातर शारीरिक बीमारी से परेशान रहते है। इससे बचें रहने के लिए हाथ में काला धागा पहनना चाहिए। Evil Eye

Sawan Shivratri पर इस उपाय से भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, पैसों की किल्लत से मिलेगी राहत

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों पर भी बुरी नजर का असर जल्दी होता है। हालांकि बुरी नजर की वजह से इनका स्वास्थ्य खराब नहीं होता, लेकिन बुरी नजर इनके काम को प्रभावित करती है। बुरी नजर की वजह से कन्या राशि वालों के बनते काम बिगड़ने लगते हैं। इन्हें किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती। कन्या राशि वालों को अपने पैरों में काला धागा जरूर पहनना चाहिए।

Mulank 8 Personality: कैसी होती है मूलांक 8 वाली लड़कियां? रिलेशनशिप में रखती है फोक फोक के कदम

तुला Evil Eye

तुला राशि वाले भी बुरी नजर से जल्दी प्रभावित होते हैं। ऐसा खासकर तब होता है जब तुला राशि वाले जोश में आकर काम बनने से पहले ही अपनी बात दूसरों को बता देते हैं। ऐसे में बुरी नजर का असर होता है और तुला राशि वालों के बनते काम अटक जाते हैं। इसके अलावा बुरी नजर की वजह से इनके स्वभाव में भी बदलाव आने लगता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

खेल IND VS SL ODI: भारत और श्रीलंका का पहला वनडे मैच आज, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेंइग 11