Five Interesting Stories Related to Celebrating Diwali Festival : दीपावली पर्व हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। यह देशभर के अलावा अन्य देशों में भी बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। इसके मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं और मान्यताएं हैं। इसी अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे मनाने के तरीकों में भी विभिन्नता पाई जाती हैं। आइए जानते हैं आखिर दिवाली क्यों मनाई जाती है-
इस दिन भगवान राम अयोध्या लौटे थे (Five Interesting Stories Related to Celebrating Diwali Festival)
माना जाता है कि जब भगवान राम रावण को हराकर और चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे तो नगरवासियों ने पूरे अयोध्या को रोशनी से सजा दिया और यहां से ही भारतवर्ष में दिवाली के त्योहार का चलन शुरू होना माना जाता है।
हिरण्यकश्यप का वध भी हुआ था (Five Interesting Stories Related to Celebrating Diwali Festival)
एक पौराणिक कथा के अनुसार विष्णु ने नरसिंह रूप धारणकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। दैत्यराज की मृत्यु पर प्रजा ने घी के दीये जलाकर दिवाली मनाई थी।
कृष्ण ने नरकासुर का वध किया (Five Interesting Stories Related to Celebrating Diwali Festival)
कृष्ण ने अत्याचारी नरकासुर का वध दीपावली के एक दिन पहले चतुर्दशी को किया था। इसी खुशी में अगले दिन अमावस्या को गोकुलवासियों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं।
शक्ति ने धारण किया महाकाली का रूप (Five Interesting Stories Related to Celebrating Diwali Festival)
राक्षसों का वध करने के बाद भी जब महाकाली का क्रोध कम नहीं हुआ तब भगवान शिव स्वयं उनके चरणों में लेट गए। भगवान शिव के शरीर स्पर्श मात्र से ही देवी महाकाली का क्रोध समाप्त हो गया। इसी की याद में उनके शांत रूप लक्ष्मी की पूजा की शुरूआत हुई। इसी रात इनके रौद्ररूप काली की पूजा का भी विधान है।
इसी दिन प्रकट हुए लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर (Five Interesting Stories Related to Celebrating Diwali Festival)
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार दीपावली के दिन ही माता लक्ष्मी दूध के सागर, जिसे केसर सागर के नाम से जाना जाता है, से उत्पन्न हुई थीं। साथ ही समुद्र मन्थन से आरोग्यदेव धन्वंतरि और भगवान कुबेर भी प्रकट हुए थे।
Five Interesting Stories Related to Celebrating Diwali Festival
Read Also : How Sweet Potato is Beneficial in Winter सर्दी में शकरकंद कैसे फायदेमंद है
Connect With Us : Twitter Facebook