India News (इंडिया न्यूज), Shani Dev Vakri In Meen: वैदिक पंचांग के अनुसार न्याय के देवता शनि देव एक निश्चित अवधि पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। जिसका व्यापक प्रभाव लोगों के जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। हम आपको बता दें कि इस बार कर्मफल दाता शनि देव 13 जुलाई को वक्री अवस्था में गोचर करेंगे और नवरात्रि, दशहरा और दिवाली पर भी वे वक्री अवस्था में गोचर करेंगे। इस बार शनि देव मीन राशि में वक्री रहेंगे। वहीं, 28 नवंबर तक वे वक्री अवस्था में ही रहेंगे। इससे कुछ राशियों को काफी फायदा होगा और उनका सुनहरा समय शुरू हो जाएगा। साथ ही इन राशि वालों के जीवन में खूब धन की बर्षा होगी और ये पैसे की चल रही कमी भी दूर हो जाएगी। आइए जानते है कि वो कौन सी राशि के लोग हैं जिनके जीवन में बदलाव होगा।
कर्क राशि वालों की चमकेगी किस्मत
जिन लोगों की राशि कर्क है उनके लिए शनि देव की वक्री चाल लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम और व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही आपके करियर में तरक्की होगी और व्यापारियों के लिए यह समय लाभ का साबित हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से सातवें और आठवें स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के कामों में लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग शोध कार्यों से जुड़े हैं उन्हें लाभ मिल सकता है।
वृष राशि पर होगी पैसों की बारिश
शनिदेव की वक्री चाल वृष राशि वालों के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि शनिदेव आपकी राशि से 11वें स्थान पर वक्री चाल चलने वाले हैं। इसलिए आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। शनिदेव की कृपा से आपके धन में बढ़ोतरी होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है और आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने या उच्च पद के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी यह समय लाभकारी है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता रहेगी।
धनु राशि वालों को सहकर्मियों का मिलेगा सहयोग
शनि देव का वक्री होना आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चौथे स्थान में वक्री चाल चलने वाले हैं। इसलिए इस समय आपको सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी, जिससे पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय आपके पिता और ससुराल वालों से आपके संबंध मजबूत होंगे।
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है दाम