India News (इंडिया न्यूज),Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी चाल बदलता है। इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ के लिए यह बहुत शुभ होता है तो कुछ के लिए यह प्रभाव अशुभ होता है। इन नौ ग्रहों में चंद्रमा ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जो सबसे तेज गति से चलता है और यह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहता है। इसके बाद यह दूसरी राशि में प्रवेश करता है।
क्या है गजकेसरी योग
5 मार्च 2025 को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। यहां देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मौजूद हैं। इससे इस राशि में एक शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। गजकेसरी योग एक शुभ राजयोग है। जब बृहस्पति केंद्र भाव यानी 1, 4, 7 या 10वें भाव में स्थित हो और चंद्रमा की शुभ दृष्टि से युति बनाए तो गजकेसरी योग बनता है। गजकेसरी राजयोग के बनने से कुछ राशियों के जीवन में बहुत ही शानदार बदलाव आएगा। आइए जानते हैं वो कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए ये गजकेसरी योग शानदार रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृष राशि में ही यह शुभ योग बनने जा रहा है। इससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में तरक्की होगी। साथ ही पारिवारिक सुख-समृद्धि के साथ-साथ मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापार और नौकरी में आपको नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के 11वें भाव में यह शुभ योग बन रहा है, इसलिए इस योग के बनने से आपको धन लाभ होगा। साथ ही निवेश और व्यापार से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। नई योजनाओं में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के 9वें भाव में गजकेसरी योग बनेगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही यात्रा से लाभ मिलेगा। करियर में भी आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। शिक्षा, अध्यात्म और विदेश यात्रा के लिए अच्छे योग बन रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के पंचम भाव में यह योग बनेगा। यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। मकर राशि वालों को इस दौरान संतान सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही प्रेम संबंध और शिक्षा के मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही शेयर बाजार और सट्टा बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने वाला है।
आखिर क्यों हिंदू धर्म में नहीं किया जाता शिशुओं का अग्नि संस्कार…क्या कहता है इसपर गरुड पुराण?
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह योग काफी भाग्यशाली रहने वाला है। यह योग 11वें भाव में बन रहा है। इसके कारण नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा। इसके साथ ही आपको आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, धन और विस्तार का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। इसके कारण वृषभ राशि में बनने वाला यह योग इन पांच राशियों को शुभ परिणाम देगा। इससे मानसिक शांति और निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
6 दिन बाद से चमकेगा किस्मत का सितारा! शनि देव की कृपा से इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!