India News (इंडिया न्यूज),Gajkesari Rajyoga: वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल होली पर गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। क्योंकि होली पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेगा। वहीं बृहस्पति पहले से ही वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में इन दोनों की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इसके साथ ही इन राशियों के लिए वेतन वृद्धि और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।

कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां

मिथुन राशि

गजकेसरी राजयोग का बनना आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आप धन की बचत कर सकते हैं। साथ ही आप नया काम भी शुरू कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। इस दौरान आपको प्रॉपर्टी के लेन-देन से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

गजकेसरी राजयोग का बनना सिंह राशि वालों के लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम और व्यापार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके मन में नया काम करने का विचार आएगा और उसमें सफलता भी प्राप्त कर पाएंगे। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आप व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना पाएंगे और लाभ भी प्राप्त करेंगे। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं।

कलाई में अचानक टूट जाए चूड़ी तो क्या होता है इसका मतलब? हर किसी के लिए अलग है मायने, अनहोनी होने से पहले जान लीजिए

मकर राशि

गजकेसरी राजयोग का बनना आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आप निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप मकान या किसी अन्य संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

इस बेला में जो कर ली भगवान की पूजा, ऐसी बरसेगी कृपा कि अपनी आंखों पर भी नहीं कर पाएंगे भरोसा!