India News (इंडिया न्यूज), Ganesh Chaturthi Rashifal: हिंदू धर्म के पूज्य देवाधिदेव शंकर-पार्वती के पुत्र और सबके पंसनदिदा विध्नहर्ता भगवान गणेश हमारे घर पधार रहे हैं। गणेश जन्मोत्सव भारत का एक पर्व है जो देश के लोगों को एकजुट करने और भाईचारा पैदा करने के लिए शुरू किया गया था। सालों से चली आ रही यह परंपरा अब अपार आस्था का रूप ले चुकी है। 2024 में भी श्रीगणेश भक्त गणपति पूजन का इंतजार कर रहे हैं।

श्रीगणेश भक्त उत्साह, सम्मान और प्रेम के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और कुछ ही देर बाद बप्पा को देश के कई हजार पंडालों और करोड़ों घरों में दस दिनों की पूजा-आरती के लिए स्थापित किया जाएगा।

तो ये है दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश, एक जानवर की वजह से पड़ा ऐसा नाम, नहीं जानते होंगे जवाब

कब है गणेश जनमोत्सव

2024 में गणेश जनमोत्सव 7 सितंबर यानी शनिवार से आरंभ हो रहा है। यह पर्व भाद्रपद माह के गणेश चतुर्थी की तिथी को शुरू हो रहा है। इस साल भाद्रपद शुक्ल गणेश चतुर्थी बेहद हीं खास है क्योंकि सौ साल बाद गणेश चतुर्थी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस साल गणेश चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग का संयोग बन रहा है। साथ ही स्वाति और चित्रा नक्षत्र भी लग रहा है। इस साल गणेश चतुर्थी पर भक्तों को गणेश जी की स्थापना और पूजा करने का बहुत ही शुभ समय मिलेगा।

साथ ही ग्रहों और सितारों की यह स्थिति 3 राशियों के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगी। संकेत हैं कि इन लोगों को अपार सुख-समृद्धि मिलेगी और गणेश उत्सव के साथ ही इन लोगों के जीवन में जश्न का दौर भी शुरू हो जाएगा।

Delhi Traffic News: दिल्ली में भारी बारिश से मचा हड़कंप, जलभराव और ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

कन्या:

गणेश महोत्सव कन्या राशि वालों के जीवन में धन-समृद्धि में अपार वृद्धि लेकर आएगा। आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। करियर में अब तक जो भी परेशानियां थीं, वे भी दूर होंगी। निवेश के लिए भी यह अच्छा समय है। एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी।

कर्क:

कर्क राशि वालों के जीवन की शुरुआत भी गणेश महोत्सव के साथ धूमधाम से हो सकती है। इन लोगों को धन की प्राप्ति होगी। इनका काम बहुत अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ

अंतिम और महत्वपूर्ण राशि वृषभ है। वृषभ राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी बहुत शुभ परिणाम देगी। एक-एक करके आपके सभी मनचाहे काम पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग को खूब लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। धन में वृद्धि होगी। जीवन में खुशियां आएंगी और लंबे समय तक रहेंगी।

इंसानों को खाने वाले हैवान पर सरकार नहीं करेगी रहम, दिया दिल दहलाने वाला आदेश