India News (इंडिया न्यूज़), Ganesha Idol in Muslim Country: दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश, जहां रिकॉर्ड के मुताबिक 141 ज्वालामुखी हैं, जिनमें से 130 अभी भी एक्टिव हैं और उस मुस्लिम देश के एक इलाके में लावा के पास गणपति की मूर्ति है। यह जानकर आपको जरूर झटका लगेगा। लेकिन यह सच है।यह देश है इंडोनेशिया, जहां पूरी दुनिया के करीब 13 फीसदी मुसलमान रहते हैं। लावा के पास जिस इलाके में गणपति विराजमान हैं, वह माउंट ब्रोमो है। यहां की गणपति की मूर्ति 700 साल पुरानी है। लोगों का मानना है कि भगवान गणपति ज्वालामुखियों से उनकी रक्षा करते हैं।
- गणपति की मूर्ति में क्या है खास?
- ज्वालामुखी फटने पर भी नहीं रुकती पूजा
महाभारत में भीष्म के अंत के बाद इस नियम की उड़ा दी गई थी धज्जियां, फिर ऐसा हुआ था हश्र?
गणपति की मूर्ति में क्या है खास?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार ‘ब्रोमो’ शब्द ब्रह्मांड के रचयिता ब्रह्मा की जावा भाषा के उच्चारण से लिया गया है। हाल ही की एक रिकॉर्ड के अनुसार इंडोनेशिया में 130 एक्टिव ज्वालामुखी हैं और लगभग 50 लाख लोग खतरे वाले क्षेत्र के आसपास रहते हैं। माउंट ब्रोमो में स्थित गणपति की मूर्ति का बहुत ही खास महत्व है।
Ganesha Idol in Muslim Country
टेंगर मैसिफ जनजाति की किंवदंतियों का दृढ़ विश्वास है कि लगभग 700 साल पहले उनके पूर्वजों ने यहां गणेश की मूर्ति स्थापित की थी, जिसके कारण वे गणेश को कई तरह के प्रसाद भी चढ़ाते हैं, ताकि उनकी खेती और पशुधन को कोई नुकसान न पहुंचे।
हो सकता है अनर्थ! अगर नहीं देखा Panchang, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
ज्वालामुखी फटने पर भी नहीं रुकती पूजा
दिलचस्प बात यह है कि ज्वालामुखी फटने पर भी यहां गणपति की पूजा कभी नहीं रुकती। यह एक ऐसी परंपरा है जिसका पालन यहां किसी भी चीज की परवाह किए बिना किया जाता है। भगवान गणेश की पूजा के अलावा यहां प्रसाद के रूप में फूल और फल चढ़ाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो ज्वालामुखी फट जाएगा और यहां के लोगों को निगल जाएगा।