India News (इंडिया न्यूज),Garuda Purana: हिंदू धर्म में कुल 18 पुराणों का वर्णन किया गया है। इन्हीं में से एक है गरुड़ पुराण। यह पुराण व्यक्ति के कर्मों और उनके आधार पर उसे मिलने वाले अच्छे-बुरे फलों के बारे में बताता है। इस पुराण के देवता भगवान विष्णु हैं। इसलिए इस पुराण को वैष्णव पुराण के नाम से भी जाना जाता है। व्यक्ति को अपने जीवन में अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है। मनुष्य को अपने कर्मों का फल उसकी मृत्यु के बाद भी मिलता है। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं। जिससे व्यक्ति को अपनी मृत्यु के आने का आभास पहले ही हो जाता है। व्यक्ति को पहले ही इस बात का आभास होने लगता है कि उसकी मृत्यु निकट है।

13 दिनों तक घर में रहती है आत्मा

ऐसा माना जाता है कि आत्मा 13 दिनों तक घर में रहती है। इसलिए मृत्यु के बाद 13 दिनों तक गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है। वहीं व्यक्ति को अपनी मृत्यु के बारे में पहले से ही पता चल जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी मृत्यु का 6 महीने पहले ही अनुमान लगा सकता है। इसके कुछ लक्षण भी हमें नजर आते हैं। व्यक्ति को मृत्यु से पहले ही संकेत मिल जाते हैं। इसलिए भविष्य में होने वाली मौतों का 6 महीने पहले ही अनुमान लगाया जा सकता है।

मृत्यु से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत

  1. व्यक्ति अपने हाथ से अपनी नाक का अगला हिस्सा नहीं देख पाता है। अगर किसी के साथ ऐसा होता है तो समझ लीजिए कि उस व्यक्ति की मृत्यु निकट है।
  2. गरुड़ पुराण के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को पूजा के बाद दीपक बुझने के बाद उसकी खुशबू नहीं आती है तो समझ लीजिए कि उस व्यक्ति की मृत्यु निकट है।
  3. अगर कोई व्यक्ति अपने दोनों कानों को अंगुलियों से बंद करने के बाद भी अपने कानों में कोई आवाज नहीं सुन पाता है तो माना जाता है कि उस व्यक्ति की मृत्यु जल्द ही होने वाली है।
  4. अगर किसी व्यक्ति को पानी और तेल में अपनी परछाई दिखना बंद हो जाए तो माना जाता है कि करीब एक महीने में उसकी मृत्यु होने वाली है।
  5. अगर घर से निकलते ही कोई कुत्ता आपका पीछा करे और ऐसा चार दिन से ज्यादा तक जारी रहे तो समझ लीजिए कि आपकी मृत्यु निकट है।
  6. गरुड़ पुराण के अनुसार जब कोई व्यक्ति मृत्यु के करीब होता है तो उसे यमदूत दिखाई देने लगते हैं।
  7. मृत्यु के करीब आने पर हाथों की रेखाएं फीकी पड़ जाती हैं या कभी-कभी पूरी तरह से गायब हो जाती हैं।

हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मृत्यु से पहले व्यक्ति को कई तरह के संकेत मिलते हैं। गरुड़ पुराण में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि मृत्यु से कुछ समय पहले व्यक्ति को कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जिनके माध्यम से वह अपनी मृत्यु के बारे में अनुमान लगा सकता है।

2025 में मचेगी तबाही या मिलेगा नई उम्मीद का रास्ता? नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां खोलेंगी दुनिया का काला सच

आज मूलांक 3 और 8 वालों पर बरसेगी देवताओं की कृपा! खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानिए 1 से 9 तक सभी मूलांकों की दिव्य भविष्यवाणी