India News (इंडिया न्यूज़), Gemini Horoscope 2025: नया साल शुरू होने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल की गणना की जाती है। हर व्यक्ति यह जानने को उत्सुक रहता है कि आने वाला नया साल उसके लिए कैसा रहने वाला है। आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं नए साल की भविष्यवाणी और उपाय। ज्योतिषाचार्य पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए मिथुन राशि वालों के लिए नया साल 2025 कैसा रहने वाला है।
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल
साल की शुरुआत में मन अशांत रह सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। 5 जनवरी से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। 16 जनवरी से भागदौड़ बढ़ सकती है। 22 जनवरी से व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र से सहयोग भी मिल सकता है। 13 फरवरी से कार्यक्षेत्र में स्थिति में सुधार होगा, लेकिन मेहनत अधिक रहेगी। 29 मार्च से नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। 14 मई से अधिकारियों के सहयोग से उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
मिलेगा मान-सम्मान
7 जून के बाद व्यापार में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सरकार से सहयोग मिलेगा। 18 अक्टूबर से शैक्षणिक कार्यों में रुचि लेंगे। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। पिता से व्यापार के लिए धन मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 8 दिसंबर के बाद किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में बढ़ोतरी होगी।लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
साल 2025 के उपाय
- बुधवार को दाहिने हाथ की कनिष्ठिका अंगुली में चांदी की अंगूठी में सवा छह रत्ती का पन्ना पहनें।
- दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी पहनें।
- शनिवार को नहाने के पानी में चुटकी भर काले तिल डालकर स्नान करें।