इंडिया न्यूज़: (Gudi Padwa 2023 Date, Time and Puja Vidhi) चैत्र मास में कईं महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं, जिसमें महाराष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जानें वाला गुड़ी पड़वा पर्व भी एक है। बता दें कि जिस तरह चैत्र नवरात्रि से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ हो जाता है, ठीक उसी तरह महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा को नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाता है। तो यहां जानिए गुड़ी पड़वा की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

गुड़ी पड़वा तिथि

  • चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 21 मार्च 2023, रात्रि 09 बजकर 22 मिनट से
  • चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 मार्च 2023, शाम 06 बजकर 50 मिनट पर
  • गुड़ी पड़वा पर्व तिथि: 22 मार्च 2023, बुधवार
  • मराठी शक सम्वत: 1945 प्रारंभ
  • गुड़ी पड़वा पूजा मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक

गुड़ी पड़वा पूजा विधि

गुड़ी पड़वा के दिन महाराष्ट्र में गुड़ी बनाने की प्राचीन परंपरा है। इस विशेष दिन पर अपने घर के मुख्य द्वार पर एक खंभे में पीतल का लोटा उल्टा रखकर इसमें रेशम के लाल, केसरिया और पीला वस्त्र बांधा जाता है। फिर गुड़ी को फूलों से सजाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। इसके साथ गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर तोरण बनाकर सजाते हैं। इसके साथ ही घर के एक हिस्से में पताका लगाया जाता है। इसके साथ इस दिन ब्रह्मा जी की पूजा भी विधि-विधान से की जाती है।