India News (इंडिया न्यूज),Magh Gupt Navratri: 30 जनवरी से शुरू हुए नवरात्रि मास के गुप्त नवरात्रि अब समाप्ति की ओर हैं, यह नवरात्रि 7 फरवरी को समाप्त होगी। ऐसे में आज 6 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि मनाई जा रही है, जिसका बहुत महत्व होता है। नवरात्रि में दान का भी बहुत महत्व होता है। इस अवसर पर आइए जानते हैं कि इस नवरात्रि में क्या दान करना शुभ होता है और दान करते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए?
क्या दान करना चाहिए?
- गुप्त नवरात्रि की अवधि में अनाज का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अनाज का दान करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में व्रत रखने वाले व्यक्ति को गरीबों और जरूरतमंदों को गेहूं, चावल आदि का दान करना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साधक पर विशेष कृपा बरसाती हैं।
- नवरात्रि के दौरान माता रानी को लाल चंदन और कुमकुम चढ़ाने के साथ ही इसका दान करना भी साधक के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत रखने वाले विवाहित लोगों के वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
- गुप्त नवरात्रि के दौरान काले तिल, तिल के लड्डू या तिल और गुड़ से बनी कोई भी चीज का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख-शांति लौट आती है।
- इस नवरात्रि के दौरान साधक को वस्त्रों का दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि माता रानी को पीले और लाल रंग के वस्त्र बहुत प्रिय हैं, ऐसे में लाल या पीले रंग के वस्त्र दान करने से साधक पर मां की कृपा बरसती है।
- साधक को सोने-चांदी के आभूषण भी दान करने चाहिए, इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- इसके अलावा महिलाओं को सुहाग से जुड़ी चीजें जैसे चूड़ियां, बिंदी, नेल पॉलिश आदि भी दान करनी चाहिए, इससे साधक का वैवाहिक जीवन बेहतर होगा और सुहाग पर सौभाग्य बना रहेगा।
मंत्र का जाप करना चाहिए?
गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन दान करते समय “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे” का जाप करते रहना चाहिए। इससे साधक को मिलने वाले लाभ में कई गुना वृद्धि होती है तथा देवी मां की कृपा उस पर तथा उसके परिवार पर बनी रहती है।
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसा होगा 12 राशियों के लिया आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल!