India News (इंडिया न्यूज),Gupta Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू हो गई है। सनातन धर्म में इस नवरात्रि का विशेष महत्व है। इसे साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार माघ महीने में और दूसरी बार आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष में। इसे गुप्त नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि साधक अपनी साधना, अनुष्ठान और पूजा को गुप्त रखते हैं। तांत्रिकों के लिए यह नवरात्रि बहुत खास मानी जाती है। इस साल यह 30 जनवरी से 7 फरवरी तक मनाई जाएगी।

कौन से उपाय करने चाहिए

मेष राशि

गुप्त नवरात्रि में साधक को लाल पुष्पों से देवी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए और पूजा के बाद साधक को तिल का दान भी करना चाहिए।

वृषभ राशि

इस नवरात्रि तक जातक को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा सफेद पुष्पों से करनी चाहिए। इसके साथ ही पीली वस्तुओं का दान भी करना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक को मध्य रात्रि में पूजा करना आवश्यक है, इस दौरान सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। जातक को लाल फल और मिठाई का दान करते रहना चाहिए।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को नवरात्रि के अंतिम दिन तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए और मुख्य रूप से मां ललिता की पूजा करनी चाहिए। उन्हें गरीबों को दान भी करते रहना चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को दुर्गा कवच का पाठ करना चाहिए और मां काली की पूजा करना उनके लिए लाभकारी रहेगा। इसके साथ ही गरीबों को दान करते रहना शुभ रहता है।

कन्या राशि

इन लोगों को श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए और मां लक्ष्मी की पूजा करना लाभकारी रहेगा। जातक को लाल फल, मिठाई और लाल वस्त्र दान करना चाहिए।

तुला राशि

इन लोगों के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा और मध्य रात्रि में पूजा करना लाभकारी रहेगा। जातक को पीले फल और मिठाई का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

इन लोगों को नवरात्रि भर महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना चाहिए (तामसिक भोजन न करें)। अन्न और धन का दान करते रहें।

धनु राशि

इन लोगों को मां विंधेश्वरी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और सुबह-शाम पीले फूलों से देवी की पूजा करनी चाहिए। अपने खान-पान को सात्विक रखें।

अभी खत्म नही हुआ महाकुंभ का महास्नान, कैसा रहेगा 3 नहान का सैलाब? डुबकी लगाने से धुल जाएंगे सारा पाप!

मकर राशि

इन लोगों के लिए मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करना लाभकारी रहेगा। साथ ही सुबह-शाम कपूर से देवी की आरती करें। साथ ही गरीबों को हलवा दान करें।

कुंभ राशि

इन लोगों को रात्रि सूक्त का पाठ करना चाहिए और मध्य रात्रि में पूजा करना इनके लिए फलदायी रहेगा। गरीबों को लाल फल दान करते रहें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को नवरात्रि भर कवच, कीलक और अर्गला का पाठ करना चाहिए तथा सुबह-शाम देवी की पूजा करनी चाहिए। गरीबों को तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा।

144 साल बाद बनने जा रहा ऐसा दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा खजाना, हाथ लग सकती है सोने की तिजोरी!