India News (इंडिया न्यूज),Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है क्योंकि बृहस्पति सुख, सौभाग्य, ज्ञान, धन और मान-सम्मान देता है। बृहस्पति जल्द ही मार्गी होने जा रहे हैं और 1 साल तक 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे। बृहस्पति का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और यात्रा से लाभ होगा। हालांकि मार्च के अंत से इन पर शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हो रही है।

वृषभ राशि

इस राशि के लिए बृहस्पति का गोचर बहुत शुभ रहेगा। रुके हुए काम अचानक बनने लगेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में मनचाही तरक्की मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे।

मिथुन राशि

बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बृहस्पति एक साल तक मिथुन राशि में रहेंगे और इस राशि के लोगों को धन और सम्मान देंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर बृहस्पति की कृपा रहेगी। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बृहस्पति का गोचर भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। वैवाहिक सुख मिलेगा।

कोहली की धमाकेदार पारी के पीछे प्रेमानंद महाराज का गुरुमंत्र, जानें आशीर्वाद कैसे बना सपलता की कुंजी!

कुंभ राशि

बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। चूंकि कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण मार्च में शनि के गोचर के साथ समाप्त हो जाएगा, इसलिए बृहस्पति का गोचर इस राशि के जातकों को दोहरा लाभ दे सकता है।

जब अर्जुन के दूसरे विवाह पर फूट-फूटकर रोईं द्रौपदी, कृष्ण की बहन से क्यों थी नाराज़?