India News (इंडिया न्यूज),Guru is entering Mercury: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नौ ग्रहों में बहुत खास माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, धन, संतान, विवाह और धर्म का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 12 साल का समय लगता है, जिसके कारण गुरु का प्रभाव हर राशि में लंबे समय तक बना रहता है। आपको बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं और 14 मई 2025 को रात 11:20 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में जाने से इन तीन राशियों को काफी लाभ मिल सकता है। जानिए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार 15 मई 2025 को बृहस्पति वृष राशि को छोड़कर सुबह 2:30 बजे बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 18 अक्टूबर 2025 को रात 9:39 बजे बृहस्पति महाराज मिथुन राशि को छोड़कर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में गोचर काफी लाभकारी हो सकता है। आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी होकर वे दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही गुरु की दृष्टि छठे, आठवें और दसवें भाव पर पड़ रही है, जिससे पैतृक संपत्ति में लाभ हो सकता है। साथ ही अगर पैतृक व्यवसाय है तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त करेंगे। साथ ही आपका झुकाव आध्यात्म की ओर अधिक होगा और आप धार्मिक मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप सामंजस्य बिठाकर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। साथ ही वाणी के कारण मिल रही असफलताएं अब समाप्त होंगी।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पंचम और अष्टम भाव का स्वामी होकर गुरु एकादश भाव में रहेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब खत्म हो सकती हैं। साथ ही आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही संतान की ओर से आ रही परेशानियां खत्म होंगी। संतान की उन्नति होगी और उन्हें उच्च शिक्षा मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

सुनीता विलियम्स ने द्रौपदी की तरह क्यों नहीं बांधे अपने बाल? खुले बालों का चक्रव्यूह जान आप भी रह जाएंगे हैरान!

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश भी लाभकारी हो सकता है। इस राशि का स्वामी होने के साथ-साथ गुरु चतुर्थ भाव का स्वामी भी है और मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपके सप्तम भाव में रहेगा। ऐसे में आपके दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में लाभ के कई योग भी बन रहे हैं। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहने वाली है। आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा और आप आत्मचिंतन भी करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

किन राशियों पर पड़ेगा असर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के अनुसार कई राजयोग बन रहे हैं, जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मार्च के तीसरे सप्ताह में कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली और किसे सावधान रहने की जरूरत है।

दुनिया के सबसे सच्ची भविष्यवाणी करने वाले ने लिख दी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें 2025 में क्या होने वाला?