India News (इंडिया न्यूज़), Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सारे ग्रह एक निश्चित अवधि सम्पूर्ण करने के बाद एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। ग्रहों के इस प्रवेश का प्रभाव मनुष्य के जीवन के साथ ही उनकी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तरीके से असर ड़ालता है। ज्योतिष गणना के अनुसार देवगुरु बृहस्पति फरवरी 2025 में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बृहस्पति 9 अक्टूबर से वृषभ राशि में वक्री हुए थे, और अब वह 2025 में मार्गी होने वाले हैं। इस बदलाव का प्रभाव खासतौर पर 3 राशियों पर पड़ेगा, जिनके जीवन में इस अवधि के दौरान सकारात्मक बदलाव होंगे। बृहस्पति का मार्गी होना इन राशियों के लिए समृद्धि, मान-सम्मान और सफलता का प्रतीक होगा। बृहस्पति का मार्गी होना मेष, मकर और सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा।
मेष राशि
इस दौरान मेष राशि के जातकों को धन लाभ और करियर में सफलता मिलेगी। जो लोग मीडिया, संचार और लेखन से जुड़े हैं इस दौरान उन्हें आपार सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने की भी सम्भावना बन रही है। कोई रुका हुआ काम भी आपका बन जायेगा।
उम्र से पहले ही ऐसे लोगो को आ जाता है बुढ़ापा…चाणक्य ने बताया इसका सबसे बड़ा कारण?
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सीधा पंचम भाव पर चाल चलेंगे। मकर राशि के जातक हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। संतान से जुडी खुशखबनी प्राप्त हो सकती है। गर्लफ्रेंड संग शादी के योग बन सकते हैं साथ ही यदि आप एक स्टूडेंट हैं तो किसी ऊँचे संस्थान में एडमिशन हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है, क्योकि गुरु ग्रह सिंह राशि से कर्म भाव पर मार्गी करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए बिजनेस में तरक्की और निवेश में लाभ होगा। साथ ही, सेहत से संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी और विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। इस समय धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी।
देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से यह 3 राशियां साल 2025 तक अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगी। इस समय को अपने जीवन में सुधार और नई शुरुआत के रूप में लिया जा सकता है। 2025 का यह समय इन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा, जिससे उनका जीवन खुशियों से भर जाएगा।