Guru Nanak Jayanti 2022 Date and Timing: गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व या गुरु पुरब के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि ये सिखों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। गुरु नानक जयंती को सिख समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते है और इस दिन का विशेष महत्व भी है। गुरु नानक जयंती के दिन अखंड पाठ और नगर कीर्तन जैसे कई बड़े अनुष्ठान किए जाते हैं। ये पर्व हर साल कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि पर आता है। यहां जानें किस दिन है गुरु नानक जयंती और इसका महत्व।

गुरु नानक जयंती 2022 डेट

जानकारी के अनुसार, गुरु नानक जयंती का पर्व हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इसे प्रकाश पर्व और गुरु पुरब भी कहा जाता है। सिख समुदाय में इस दिन कई धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। गुरु नानक देव सिख धर्म के पहले गुरु माने जाते हैं और इसलिए गुरु नानक जयंती का विशेष महत्व है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 8 नवंबर 2022, मंगलवार के दिन है। साथ ही इसी दिन गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी।

गुरु नानक जयंती 2022 समय

गुरु नानक जयंती कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। ये तिथि इस बार 7 नवंबर को शाम 4 बजकर 15 पर शुरू होगी और 8 नवंबर को शाम 4 जबकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। इस बार गुरु नानक जी की 553वीं जयंती मनाई जा रही है।

गुरु नानक जयंती 2022 का महत्व

आपको बता दें कि गुरु नानक सिख धर्म्र के पहले गुरु हैं। इनका जन्म पाकिस्तान के तलवंडी में है। जहां अब ननकाना साहिब नाम से गुरुद्वारा है। गुरु नानक देव का 16 साल की उम्र में ही विवाह हो गया था, लेकिन पुत्रों के जन्म के बाद वो अपने साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकल गए। उन्होंने भारत समेत अफगानिस्तान, फारस और अरब के कई देशों की यात्रा की थी।

गुरु नानक देव ने दुनियाभर के कई हिस्सों की यात्रा करते हुए जीवन व्यतीत किया। इसके बाद करतारपुर में देह त्याग दिया। इसलिए पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर साहिब का विशेष महत्व है।