India News (इंडिया न्यूज),Hastrekha Jyotish: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की हथेली पर रेखाओं के अलावा कुछ खास निशान भी होते हैं, जो व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों का कहना है कि हथेली पर बनने वाले खास तरह के निशान कई बार उनके भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। इन निशानों में एक निशान भी शामिल है। कई लोगों की हथेली पर A का निशान होता है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य और वास्तु सलाहकार डॉ. अरविंद पचौरी के अनुसार हथेली पर A का निशान होने से व्यक्ति की क्या विशेषताएं बताई जाती हैं।
ये होते हैं ईश्वर की असीम कृपा के मालिक
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिस व्यक्ति की हथेली पर A का निशान होता है, उस पर ईश्वर की असीम कृपा होती है। ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, इन्हें दुनिया की सारी खुशियां और ऐशो-आराम मिलता है। ऐसे लोग स्वभाव से बहुत मिलनसार होते हैं। ये लोग अपने परिवार की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं और ये बहुत धार्मिक होते हैं।
मेहनती और बुद्धिमान
जिस व्यक्ति की हथेली के मध्य भाग में A का निशान होता है, वह मेहनती होता है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी बुद्धि से बड़ी से बड़ी समस्या का भी समाधान कर लेते हैं।
ऐसे लोग आत्मविश्वासी होते हैं
जिस व्यक्ति की हथेली में A का निशान होता है वह अपने भविष्य को लेकर काफी सतर्क रहता है। उसका आत्मविश्वास ही उसकी सफलता का कारण होता है। वह हर परिस्थिति में शांत रहता है। उसे कभी भी धन संबंधी समस्या परेशान नहीं करती है। ऐसे लोग व्यापार को अच्छे से संभालते हैं।
ईमानदार व्यक्तित्व
जिन लोगों के हाथ में A का निशान होता है वह लोग कभी भी अपना काम अधूरा नहीं छोड़ते हैं और उसे पूरा करके ही आराम करते हैं। ऐसे व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है। अगर ऐसे व्यक्ति को अपना बिजनेस पार्टनर बना लिया जाए तो काफी लाभ होता है। साथ ही ये लोग ईमानदार होते हैं और अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते हैं। ऐसे लोग इस बात को अच्छे से जानते हैं कि उन्हें कहां और कितना बोलना चाहिए।
जीवनसाथी के प्रति समर्पित और कुशल होते हैं
जिन लोगों की हथेली में A का निशान होता है, वे अपने परिवार और जीवनसाथी के प्रति समर्पित होते हैं। ऐसे लोग हमेशा धार्मिक कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। वे दान-पुण्य करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में कुशल होकर सभी का दिल जीत लेते हैं और तरक्की हासिल करते हैं।
किस मूलांक की खुलेगी किस्मत की तिजोरी, जाने किन जातकों को रहेगा टेंशन? पढ़िए सोमवार का भविष्यफल!