India News (इंडिया न्यूज), Holashtak 2025: होली का त्योहार चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। इन आठ दिनों में ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है। साथ ही इस दौरान शुभ कार्य भी वर्जित माने जाते हैं। इस बार होलाष्टक 7 मार्च यानी आज से शुरू हो रहे हैं और 13 मार्च को होलिका दहन के दिन इसका समापन होगा और 14 मार्च को होली मनाई जाएगी।

होलाष्टक क्या है?

मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान अगर कोई व्यक्ति कोई भी शुभ कार्य करता है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति के जीवन में कलह, बीमारी और अकाल मृत्यु का साया भी मंडराने लगता है। इसलिए होलाष्टक का समय शुभ नहीं माना जाता है। बहुत से पंडित या लोगों को यह दावा किया जाता है कि, होलाष्टक के दौरान जादू-टोना का बहुत से लोग शिकार होते जाते हैं, जिससे उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। होली पर इस साल कुछ राशियों को बहुत संभलकर रहने की जरुरत है। जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

पिता के सुपरस्टार होने का खामियाजा भुगत रहे Abhishek Bachchan! एक्टर पर लगाए गए गंभीर आरोप, हालात देख बीच में कूदे Big-B

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को होलाष्टक समाप्त होने तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान कर्क राशि वालों को किसी कारणवश तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जिससे विवाद और हाथापाई की स्थिति बन सकती है। कुछ कानूनी परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। कर्क राशि वालों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। तनाव की स्थिति में उस स्थान से दूर चले जाना आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा। पेट से संबंधित परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को भी होलाष्टक के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि वालों को संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है। शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना है। आर्थिक परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं, और अचानक खर्चों में वृद्धि के कारण आप चिंतित रह सकते हैं। धन चोरी होने की भी संभावना है। इस समय योग करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। भगवान शंकर को दही अर्पित करें। मातृ सेवा का विशेष ध्यान रखें, इससे आपके ऊपर आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को होलाष्टक के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मुद्दों के कारण आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय अनावश्यक यात्रा करने से बचें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति पर नियंत्रण रखें। मांसपेशियों से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा। इन परेशानियों से बचने के लिए सरसों या सरसों के तेल का दान करें। जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराना भी लाभकारी रहेगा। इससे आप पर आने वाली परेशानियां और परेशानियां दूर रहेंगी। कोशिश करें कि किसी बीमार व्यक्ति को कुछ पैसे दान करें।

होलाष्टक पर इन 2 राशियों पर मंडरा रहा काला जादू होने का खतरा