India News (इंडिया न्यूज),Holi 2025: आज यानी 14 मार्च को देशभर में होली का पावन त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्यौहार प्रकृति में भी जीवंतता लाता है। इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं और एक-दूसरे को होली के रंग लगाते हैं। इस दिन मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया जाता है। रंगों और खुशियों के इस त्यौहार की धूम देश के अलग-अलग कोनों में देखने को मिलती है। होली को ‘फगुआ’, ‘धुलेंडी’, ‘धूलिवंदन’ आदि नामों से भी जाना जाता है।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर ऐसे हुई आरती

होली के अवसर पर भगवान शिव के पवित्र धाम श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर भस्म आरती की गई और ज्योतिर्लिंग को रंगों और गुलाल से सजाया गया। आप नीचे आरती की झलकियां देख सकते हैं।

श्री कृष्ण जन्मस्थान के बाहर होली खेलते लोग

उत्तर प्रदेश में भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। लोगों की भीड़ ने एक-दूसरे पर रंग और गुलाल फेंककर होली का पवित्र त्योहार मनाया।

14 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जब मीन राशि में होगा सूर्य-शुक्र का महासंयोग!

वाराणसी में होली के रंग

पवित्र नगरी वाराणसी में लोग सड़कों पर होली खेलते नजर आए। लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ होली के त्यौहार में हिस्सा लिया।

नेपाल में भी होली की धूम

पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ है। आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने वाला यह त्योहार भारत के कोने-कोने के साथ-साथ विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। नेपाल में भी होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इसके साथ ही बांग्लादेश, श्रीलंका के कुछ स्थानों पर भी लोग होली का पावन त्योहार मनाते नजर आते हैं। हिंदू समुदाय के लोग दुनिया में जहां भी हैं, होली के रंगों में डूबे नजर आते हैं। फाल्गुन में मनाया जाने वाला होली का त्योहार लोगों के मन में सकारात्मकता लाता है और मौसम भी बदलने लगता है।

मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह रंगों भरा दिन, किसे मिलेगा सौभाग्य और किसे रहना होगा सतर्क?