India News (इंडिया न्यूज), Holi 2025: होली का त्योहार चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। इन आठ दिनों में ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है। साथ ही इस दौरान शुभ कार्य भी वर्जित माने जाते हैं। इस बार होलाष्टक 7 मार्च यानी आज से शुरू हो रहे हैं और 13 मार्च को होलिका दहन के दिन इसका समापन होगा और 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन वाले दिन अगर पांच खास जगहों पर आटे के दीपक जलाएंगे तो इससे हमेशा के लिए आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल जाएगी साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी कोसों दूर भाग जाएंगी। आटे के दीपक बहुत शुद्ध और पवित्र होते हैं और यदि आप इन्हें जलाते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए हम आपको बताएं किन 5 जगहों पर आटे के दीपक जलाने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

घर के मुख्य दरवाजे पर जलाएं दिया

होलिका दहन के दिन मुख्य द्वार के दाहिनी ओर आटे का पंचमुखी दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस स्थान पर आटे का दीपक जलाने से राहु का बुरा प्रभाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

श्री श्याम बाबा के दर्शन के लिए चुलकाना धाम पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, इस दिन होगी विशेष आरती, देश विदेश से दर्शन के लिए आएंगे श्रद्धालु

रंगोली में रखें दिया

जहां होलिका दहन हो रहा हो, वहां रंगोली बनाएं और उस रंगोली में कम से कम चार रंग लाल, पीला, हरा और नीला होना चाहिए। रंगोली बनाने के बाद होलिका दहन के सामने 4 तेल के आटे के दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी और आपको होली माता से धन-धान्य का आशीर्वाद भी मिलेगा। साथ ही आपको पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद बना रहता है।

इस दिशा में दिया रखने से पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

होलिका दहन के दिन घर की उत्तर दिशा और उत्तर-पूर्व कोने में एक-एक आटे का दीपक रखें। उत्तर दिशा के स्वामी धन और यश के स्वामी भगवान कुबेर हैं और उत्तर-पूर्व कोने के स्वामी गुरु ग्रह हैं। होलिका दहन के दिन इन जगहों पर आटे के दीये जलाने से धन-समृद्धि बढ़ती है और आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलता है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अनुकूल बनी रहती है और परिवार के सदस्यों की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

हनुमान मंदिर में भी एक दिया जलाएं

होलिका दहन की शाम को हनुमान मंदिर में आटे का दीया जलाना बहुत कारगर माना जाता है। दीया जलाने के बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर होगा और आपको सभी तरह की समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही नौकरी और व्यापार को लेकर आपकी चिंताएं भी दूर होंगी।

चौराहे पर दिया रखना न भूलें

होलिका दहन की रात आटे का पंचमुखी दीया बनाकर उसमें काले तिल, एक बताशा, सिंदूर और एक तांबे का सिक्का डालें। फिर होलिका की अग्नि से दीये को जलाएं और आरती की तरह घर से बाहर निकालकर किसी सुनसान चौराहे पर रख दें। ध्यान रखें कि घर में प्रवेश करते समय पीछे मुड़कर न देखें और हाथ-पैर अवश्य धो लें। ऐसा करने से आपके सभी काम बनते नजर आएंगे और सभी तरह के दोष भी दूर हो जाएंगे।

टीम इंडिया की जीत पर गदगद हुए CM YOGI, अनोखे अंदाज में दी बधाई, बोले- रंगों के त्योहार पर चढ़ा जीत का रंग