India News(इंडिया न्यूज),Holi 2025: रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं होली पर हर घर में तरह-तरह के पकवान और लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं। होली के रंग को अपने लिए और भी शुभ और गहरा बनाने के लिए इस दिन अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करें। ऐसा करने से आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार किन रंगों से होली खेलनी चाहिए। साथ ही होली खेलने के बाद आपको क्या करना चाहिए जिससे विभिन्न शुभ फल प्राप्त हों।

मेष राशि

होली के दिन आपको पीले रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

वृषभ राशि

होली के दिन आपको आसमानी रंग के गुलाल में थोड़ी सी इत्र की खुशबू मिलाकर होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद कोई रसदार मिठाई खानी चाहिए। इसे अपने दोस्तों को भी खिलाना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

मिथुन राशि

होली के दिन आपको नीले रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने और स्नान करने के बाद अपने इष्ट देव को प्रणाम करना चाहिए। इससे आपका व्यापार अच्छा चलेगा।

कर्क राशि

होली के दिन आपको केसरिया रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद गुजिया या खोये से बनी मिठाई खानी चाहिए और दूसरों को भी खिलानी चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

होली के दिन आपको लाल रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने और स्नान करने के बाद रोटी पर दाल-चावल रखकर गाय को खिलाना चाहिए। साथ ही आपको अपने परिवार के साथ दाल-चावल खाना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

कन्या राशि

होली के दिन आपको सफेद रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद भगवान को मूंग की दाल से बनी कोई मीठी चीज अर्पित करनी चाहिए और भोग लगाने के बाद उसे प्रसाद के रूप में खुद भी खाना चाहिए। इससे आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।

तुला राशि

होली के दिन आपको हरे रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद किसी बुजुर्ग ब्राह्मण महिला को कोई मिठाई भेंट करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि

होली के दिन आपको सफेद रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद आपको अपने भाई-बहनों के साथ पिस्ता वाली कोई मिठाई खानी चाहिए। इससे आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

धनु राशि

होली के दिन आपको नारंगी रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने और स्नान करने के बाद भगवान को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए और मिठाई का भोग लगाने के बाद उसे मंदिर में दान कर देना चाहिए।

मकर राशि

होली के दिन आपको पिस्ता हरे रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद उड़द की दाल से बनी कोई सब्जी खाएं और अपने पड़ोसियों को भी खिलाएं। इससे आपके सभी काम सफल होंगे।

कुंभ राशि

होली के दिन आपको ऑफ व्हाइट रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद अपने माथे पर हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं। इससे लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

मीन राशि

होली के दिन आपको लाल रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए और होली खेलने के बाद अपने गुरु को दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपको जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, बुरी नजर से मिलेगी मुक्ति और जीवन की परेशानियां होंगी दूर!