India News (इंडिया न्यूज़), Holika Dahan 2024: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 25 मार्च, 2024 को होली मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर अग्नि से विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद बच गए थे और वहीं अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त होने के बाद भी होलिका का दहन हो गया था। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इसके अनुसार, होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा।
पड़ सकता है बुरा प्रभाव
कई मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को न तो होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए और न ही होलिका दहन देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे मां और शिशु दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
जीवन में बिगड़ रहें हैं सारे काम? रामभक्त हनुमान का पढें ये पाठ, मिटेंगे संकट – India News
नवजात बच्चों को रखें दूर
गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ नवजात शिशु को भी होलिका दहन देखना अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस जगह पर होलिका दहन होता है, वहां पर नकारात्मक शक्तियां व्याप्त हो जाती हैं। नवजात बच्चों को होलिका दहन वाली जगह से दूर रखना चाहिए।
रिश्ते में आ सकती है खटास
सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार, नव विवाहिता को अपनी सास के साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि सास और बहू द्वारा होलिका दहन साथ में देखने से उनके रिश्तों में खटास आ सकती है। ऐसे में नव विवाहिता द्वारा अपनी पहली होली मायके में मनाने की प्रथा चली आ रही है।