India News (इंडिया न्यूज),  Holika Dahan 2025: हिन्दू धर्म में होली का बहुत महत्व है। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें लोग एक दूसरे को रंग लगा कर खेलते हैं। होली का त्योहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली को लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक मानकर भी मनाते हैं। आपको बता दें कि होली से एक दिन पहले होलिका दहन भी किया जाता है। धर्मशास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन यदि आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो इससे जीवन की सभी परेशानियां पूरी तरह नष्ट हो जाती हैं। इसी के साथ इस दिन यदि आप होलिका की अग्नि में पांच चीजें डाल दें तो आपके जल्द ही विवाह के योग भी बनते हैं। ऐसे में आइए आपको बताएं कि ये पांच चीजें कौन सी हैं।

कब होगा होलिका दहन?

आपको बता दें इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। अगले दिन यानी 14 मार्च को होली खेली जाएगी।

राम गोपाल वर्मा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, अब कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जाना पड़ेगा जेल? जानिए पूरा मामला

नारियल का गोला

होलिका दहन के समय नारियल के गोले को धागे से बांधकर, सिर पर से सात बार घुमाकर होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से शीघ्र विवाह होता है।

हवन सामग्री में घी

अगर विवाह में दिक्कतें आ रही हैं तो होलिका दहन के समय हवन सामग्री में घी मिलाकर अग्नि में डाल दें। हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही दिक्कतें खत्म होती हैं। साथ ही जल्द विवाह के योग बनते हैं।

सुपारी

अगर आपके विवाह में देरी हो रही है तो होलिका दहन के समय अग्नि में सुपारी डाल दें। ऐसा करने से भी विवाह में आ रही परेशानियाँ समाप्त होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

घी में भिगोकर 108 बत्तियाँ डालें

होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि में घी में भिगोई हुई 108 बत्तियाँ डालें। इससे विवाह में आ रही सभी परेशानियाँ समाप्त हो जाती हैं।

हल्दी की 5 गांठें

अगर विवाह में देरी हो रही है तो हल्दी की पांच गांठें लें। होलिका दहन के समय गांठें लेकर परिक्रमा करें। फिर उन हल्दी की गांठों को होलिका की जलती हुई अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं। साथ ही जल्द विवाह के योग बनते हैं।

प्रेत बनकर क्यों भटकने लगते हैं बूढ़े पूर्वज? अपने घरवालों को ही करते हैं परेशान, खुश करने का है सिर्फ 1 उपाय