India News (इंडिया न्यूज़), Horoscope 10 October 2024: गुरुवार, 10 अक्टूबर को नवरात्रि का 8वां दिन है। महाअष्टमी पर वेशि योग बन रहा है। कन्या राशि में चल रहे सूर्य से दूसरे भाव में शुक्र का गोचर वेशि योग बनाएगा। महाअष्टमी पर महागौरी की कृपा से मेष, सिंह और तुला समेत 6 राशियों को करियर में सफलता मिलेगी। मेष राशि वालों को काफी संघर्ष के बाद भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी। वहीं सिंह राशि वालों को कड़ी मेहनत से रोजगार के कई ऑफर मिल सकते हैं। जबकि तुला राशि वालों को कार्यस्थल पर काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। तुला राशि वालों के लिए सफलता मिलने का समय है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष, सिंह समेत किन 6 राशियों को करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। पढ़ें गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 का आर्थिक राशिफल।

मेष राशि

छोटे-मोटे पार्टटाइम बिजनेस के लिए समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है। प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपकी किस्मत आपका साथ देगी। बढ़ती हुई आर्थिक समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आज आप किसी कारणवश दूर की यात्रा भी कर सकते हैं।

वृष राशि

आपके परिवार में आज किसी मांगलिक समारोह के आयोजन की चर्चा होगी। अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आपको केवल वही सामान खरीदना चाहिए जो स्थाई उपयोग में आता हो। आज खरीदारी की संभावना है। शाम को किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि

यह समय आपके लिए तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित प्रगति देखकर सभी आश्चर्यचकित होंगे। आप स्वयं भी अपनी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रगति की इस गति को बनाए रखना आपका मुख्य कार्य होना चाहिए, अन्यथा भविष्य में आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। अनावश्यक सम्मान पाने की इच्छा से किए गए कार्यों से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

कर्क राशि

आप अपने भाई-बहनों के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट के लिए प्रयास करेंगे। आज आप कुछ नए सौदों पर चर्चा कर सकते हैं। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी आपको तरक्की मिलेगी।

सिंह राशि

आज आप व्यापार को लेकर विशेष रूप से चिंतित रहेंगे क्योंकि पिछले कुछ दिनों से व्यापार में नियमितता नहीं रही है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। यदि आप नौकरी, व्यापार आदि के क्षेत्र में पूर्ण सुधार चाहते हैं तो प्रयास करने पर आपको रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के प्रोफेशनल लाइफ में कई बदलाव आएंगे। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। इसके परिणाम भी लाभदायक होंगे। फिलहाल आप पूरे जोश के साथ अपना काम पूरा करें। कुछ समय बाद आपको और भी अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

क्यों वेश्याओं के घर की मिट्टी से बनाई जाती है मां दुर्गा की मूर्ति? जाने कैसे भगवान श्रीराम ने शुरू की थी ये अनोखी परंपरा

तुला राशि

आप बिना किसी कारण के चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ समस्याएं वास्तविक हैं और कुछ आप अपनी अदूरदर्शी प्रकृति के कारण स्वयं ही उत्पन्न कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके सामने विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धि से ही इन लोगों को परास्त कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपको आज अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। काम या व्यापार के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बदलते परिवेश में नई योजनाएँ सफल होंगी। पुराने विवादों और समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। अधिकारियों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। मन में निराशाजनक विचार न आने दें, समय बहुत अनुकूल है।

धनु राशि

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ होगा। अतीत के संदर्भ में शोध भी लाभकारी हो सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा, दैनिक कार्यों में लापरवाही न करें। व्यावसायिक प्रगति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि

आज सामाजिक और धार्मिक फिल्मों में भाग लेने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ग्रहों की चाल भाग्य वृद्धि में सहायक है। विक्रेताओं को अपने व्यापार में लाभ होगा। आपको पूरे दिन अच्छे समाचार भी मिलते रहेंगे। विकल्पों के झंझट से बचें। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि

उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि

पढ़ाई-लिखाई और आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादित मामले खत्म होंगे। छुपे हुए शत्रुओं और ईर्ष्यालु मित्रों से सावधान रहें। आज किसी को पैसा उधार न दें, वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता और गुरुजनों की सेवा करना न भूलें और ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

अपनी बहन को दिए इस वरदान के आगे खुद भी हार जाते हैं यमराज…क्यों मौत आने के बाद भी ऐसे व्यक्तियों को नहीं ले जा पाते यमलोक?