India News (इंडिया न्यूज),Horoscope after Holi 2025: रंगों का त्योहार होली आने वाला है। दिवाली के बाद होली हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। यह त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर लोग अपनों के साथ रंग और गुलाल से होली खेलते हैं और तरह-तरह के पकवान खाते हैं। वहीं इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है तो आइए यहां जानते हैं इस मौके (Holi 2025) पर किन राशियों को फायदा होने वाला है।

किन राशियों को होगा फायदा

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह दिन काफी अच्छा माना जा रहा है। करियर के क्षेत्र में इन्हें लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। ऐसे में इस दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

जिंदगी में परेशानियों का लगा है अंबार, जो दो सोमवार आजामा लिया ये चमत्कारी उपाय, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी काटें जैसी समस्याएं!

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे, जिसका भविष्य में इन्हें लाभ मिलेगा। साथ ही जीवन में खुशियां आएंगी।

होली कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि सुबह 10:35 बजे से शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 14 मार्च को सुबह 12:23 बजे होगा। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा और होली 14 मार्च को मनाई जाएगी।

बजरंग बाण का चमत्कार! जीवन की हर समस्या होगी खत्म, हनुमान जी का यह महामंत्र बदल देगा आपकी किस्मत