How to Fast in Vaisakh Month : वैशाख एक ऐसा पर्व व महीना है जिसमे धन प्राप्ति और पुण्य प्राप्ति के अवसर मिलते है। इस महीने में विष्णु, परशुराम और देवी की पूजा करते है। ये साल का वोह पर्व है जिसमे एक बार बांके बिहारी जी के दर्शन होते है। गंगा या सरस्वती का स्नान इसमें शुभ माना जाता हैं। ये भी माना जाता है की इस महीने से ही मंगल कार्यो की शुरुआत होती है।

वैशाख का महीना अप्रैल से मई में शुरू होता है। विशाखा नक्षत्र से इसका संबंध होने के कारण इसे वैशाख का नाम दिया गया। इस महीने में धन प्राप्ति होती है। इस बार का वैशाख 17 मई से 16 मई तक रहेगा।

वैशाख के लिए मुख्य व्रत

वैशाख के महीने में शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा माता की पूजा की जाती है। ये वही महीन है जिसमे भगवन बुद्ध और परशुराम का जन्म हुआ था। भगवन भरमा द्वारा इस महीने में ही तिलों का निर्माण किया गया था। धन और संपत्ति प्राप्ति का महापर्व अक्षय तृतीया भी इसी महीने आता है।

वैशाख में आने वाले व्रत-त्योहार (How to Fast in Vaisakh Month)

  • 17 अप्रैल, रविवार, वैशाख माह की शुरुआत, ईस्टर
  • 19 अप्रैल, मंगलवार, संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 23 अप्रैल, शनिवार, कालाष्टमी व्रत
  • 26 अप्रैल, मंगलवार, वरुथिनी एकादशी व्रत
  • 28 अप्रैल, गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत
  • 29 अप्रैल, शुक्रवार, वैशाख मासिक शिवरात्रि
  • 30 अप्रैल, शनिवार, वैशाख अमावस्या, दक्षिण भारत में शनि जयंती
  • 01 मई, रविवार, सूर्य ग्रहण
  • 03 मई, मंगलवार, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
  • 08 मई, रविवार, गंगा सप्तमी
  • 10 मई, मंगलवार, सीता नवमी
  • 12 मई, गुरुवार, मोहिनी एकादशी
  • 13 मई, शुक्रवार, प्रदोष व्रत
  • 14 मई, शनिवार, नरसिंह जयंती
  • 15 मई, रविवार, वैशाख पूर्णिमा, वृष संक्रांति (How to Fast in Vaisakh Month)

वैशाख के महीने में व्रतो में सावधानियाँ

इस महीने में गर्मी पहले से थोड़ी बढ़ जाती है। इसलिए कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस महीने में गर्मी के कारण पानी का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए। तेल वाली चीजों को खाने में कम कर देना चाहिए। सत्तू और रसदार फलों का प्रयोग करना चाहिए। ज्यादा सोना भी हानिकारक हो सकता है।

पूजा करने का तरीका

गंगा नदी, सरोवर या शुद्ध जल से स्नान करें

जल में थोड़ा तिल भी मिलाएं

श्री हरि विष्णु की उपासना करें

जल का दान करें

महीने की दोनों एकादशियों का पालन करें

How to Fast in Vaisakh Month

Read More: Happy Hanuman Jayanti 2022 Images

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube