India News (इंडिया न्यूज),Astro Tips For Hair Oil:  आमतौर पर तेल लगाना शरीर के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। एक तरफ जहां बाल मजबूत बनते हैं, वहीं दूसरी तरफ शरीर की रूखी त्वचा से छुटकारा मिलता है। साथ ही तेल मालिश से सारी थकान दूर हो जाती है। यही वजह है कि कई लोगों की आदत होती है कि वे पानी में थोड़ा सा तेल डालकर नहाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार रोजाना तेल नहीं लगाना चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार बालों और शरीर पर तेल लगाने के कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का पालन न करने से शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक परेशानियां भी होती हैं। आइए जानते हैं कौन सा तेल नहीं लगाना चाहिए।

रविवार

रविवार को भी तेल नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन तेल लगाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। जिससे सेहत और दिमाग पर इसका बुरा असर पड़ता है।

मंगलवार

ज्योतिष के अनुसार मंगलवार को तेल नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह दिन भगवान हनुमान का होता है। इस दिन तेल लगाने से उम्र कम होती है।

गुरुवार

जिस तरह गुरुवार को बाल धोने की मनाही होती है, उसी तरह तेल लगाने की भी मनाही होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन तेल लगाने से कर्ज का बोझ बढ़ता है। ऐसे में आने वाले समय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्रवार

शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को भी तेल नहीं लगाना चाहिए। इस दिन तेल लगाने से दरिद्रता आती है। साथ ही समाज में मान-सम्मान खत्म होता है। साथ ही जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

किस दिन तेल लगाना होता है शुभ

शास्त्रों के अनुसार सोमवार, बुधवार और शनिवार को तेल लगाना शुभ माना जाता है। इन दिनों तेल लगाने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही दिमाग सही तरीके से काम करने लगता है, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल शुरू होने से पहले हो सकता है कुछ बड़ा! जंग के बीच इस मुस्लिम देश और तीन यूरोपीय देशों के बीच होगा परमाणु वार्ता

भिख मागने वाला पाक कैसे बन गया UN का बाप! क्या भारत को है खतरा? जश्न में डूबे मुसलमान