India News (इंडिया न्यूज़), Rahu Upay: नौ ग्रहों में राहु का विशेष स्थान माना गया है, जिसे छाया और मायावी ग्रह माना जाता है। राहु जब भी गोचर करता है तो 12 राशियों के जातकों पर इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति की कुछ गलतियों के कारण भी राहु कमजोर हो जाता है। खासकर घर में कुछ गलत और नकारात्मक चीजों के कारण राहु दोष होता है। हालांकि, घर में कुछ चीजें रखने और उपाय करने से राहु दोष से बचा जा सकता है।

माना जाता है कि जिन लोगों पर राहु की कृपा होती है उन्हें कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। तो यहां जान लें शास्त्रों में बताए गए एक ऐसे उपाय के बारे में, जिसे करने से आप राहु दोष से बच सकते हैं। इसके अलावा आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

घर की चौखट पर इस चीज के लगाने से राहु दोष होगा दूर

राहु दोष से बचने के लिए लाल रंग का कलावा या लाल धागा लें। ‘ॐ ह्रीं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें और लाल धागे में 7 गांठें बांध लें। अब पीले रंग का धागा लें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें और पीले धागे में 7 गांठें बांध लें। अब दोनों धागों को घर की चौखट पर एक साथ बांध दें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी, बल्कि घर का वास्तु सही रहेगा।

धरती पर सबसे पहले इस जगह आया था कलियुग, इस राजा को बनाया था बेवकूफ, 5 चीजों में आज भी मिलता है ‘राक्षस’

इसके अलावा, परिवार के सदस्यों की कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे उन्हें पैसों की कमी, मानसिक परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

राहु दोष होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

  • घर की क्षतिग्रस्त दहलीज
  • गंदा शौचालय
  • हर समय डर लगना
  • रात को नींद न आना

क्यों भगवान विष्णु को मिला था इतना भयंकर श्राप? क्यों करनी पड़ा तुलसी संग विवाह? जानें इसकी कथा

  • पानी, ऊंचाई और आग से डर
  • शरीर में अचानक अकड़न
  • बार-बार दुर्घटनाएं होना

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।