India News (इंडिया न्यूज), Namaaz Word Comes From Sanskrit: हमारी जिंदगी में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम रोजाना सुनते हैं, लेकिन कभी भी उसकी गहराई में जाने का प्रयास नहीं करते हैं। हम अपने जीवन में बहुत सी चीजें ऐसी सीखते है जो हमें बड़े-बुजुर्गों से विरासत में मिलता है। और फिर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को इसे आगे बढ़ाते हैं और फिर ये इस तरह से आगे बढ़ते जाता है। ऐसे में क्या आपको पता है कि, नमाज शब्द कहां से आया? और इसका अर्थ क्या होता है। इन सबके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

‘नमाज’ शब्द किस भाषा से आया?

इस समय एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को clips_formotivation नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा अपलोड किया गया है, जो सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर रणवीर से जुड़ी है। इस पॉडकास्ट में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इल्यासी मौजूद हैं। जोकि नमाज का अर्थ समझा रहे हैं। वे इस वीडियो में बताते हुए नजर आते हैं कि, नमाज भारतीय और संस्कृत भाषा से आया शब्द है। इसमें नम: यानि झुकना और अज यानि ईश्वर का संगम है, इसका अर्थ ‘अल्लाह के सामने झुकना’ होता है। इसके साथ ही इस वीडियो में वो ये भी बताते हुए नजर आते हैं कि, नमाज को अरबी में इसे सलाह कहा जाता है और अरेबियन देशों में लोगों को नमाज के बारे में पता नहीं है।

गिरफ्तार भी हो चुके हैं बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा, जानें किस मजबूरी में जाना पड़ गया Bigg Boss के घर

लोगों ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो को 38 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लायक किया है। वीडियो में लोगों ने चीफ इमाम के ज्ञान और उनकी व्याख्या को बेहतरीन कहा है। वैसे संस्कृत की नमस् धातु, जिससे नम: बनता है, उसका पहली बार इस्तेमाल ऋग्वेद में हुआ है। इसका अर्थ आदर या भक्ति में झुकना होता है। ऐसा माना जाता है कि, नमस् धातु भारत से होते हुए ईरान पहुंची और यहां प्राचीन फारसी अवेस्ता में नमाज बन गई।

वो क्या चीज है जिसे खाकर इजरायली बने दुनिया की सबसे ताकतवर सैनिक, मुंह तक नहीं लगाते ये चीजें