India News(इंडिया न्यूज), Jagannath: भगवान जगन्नाथ का विश्व प्रसिद्ध मंदिर हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता है। असली मंदिर से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प कहानियां और रहस्य है। इस मंदिर के रहस्य आप लोगों को हैरान कर देंगे। ऐसी ही एक घटना है कि भगवान जगन्नाथ की मूर्ति का अचानक दिखनी बंद हो गई थी। इस घटना को देखकर पंडित से लेकर भक्त सब हैरान हो गए थे। आइए जानते हैं. इस दिव्य घटना के बारे में विस्तार से..

दरअसल, आज भी जब पंडित जगन्नाथ जी को भोग लगते हैं और उनकी हथेली में जल रखते हैं। तब उस जल में उनकी छाया स्पष्ट दिखाई देती है। तब यह माना जाता है कि भगवान श्रीजगन्नाथ ने भोग स्वीकार कर लिया है।

क्या थी घटना

ऐसे ही एक बार साल 1890 में जब पूर्णा के राजा ने जन्माष्टमी के दिन प्रसाद चढ़ाते समय भगवान जगन्नाथ की छाया नहीं देखी तो, सभी हैरान रह गए। इसके बाद यह खबर उस समय के राजा तक पहुंच गई थी कि भगवान जगन्नाथ भोजन नहीं कर रहे हैं। उस दिन नगर के लोगों ने दिन भर भगवान जगन्नाथ के लिए कई प्रकार के भोजन बनाएं। लेकिन इसके बाद भगवान जगन्नाथ की परछाई भी नहीं दिखी। इसके साथ ही राजा ने यह निश्चय कर लिया कि वह भी इसका कारण जाने बिना भोजन को नहीं छूएगा।

राजा ने भगवान को आने पर मजबूर कर दिया

वहीं, मंदिर में बैठे राजा भगवान का इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद राजा को सपने में भगवान जगन्नाथ के दर्शन हुए। भगवान जगन्नाथ ने राजा को सपने में बताया था कि मैं मंदिर में हूं ही नहीं, मैंने एक गरीब भक्त को उसकी कुटिया में भोजन करने गया था।

Also Read:-