India News (इंडिया न्यूज), Jaya Kishori Astro Tips: जया किशोरी इन दिनों लोगों के बीच काफी मशहूर हो रही हैं। उन्हें कथावाचक के रूप में जाना जाता है। जया किशोरी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आए दिन उनके कई भाषण सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। उनकी कथा सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। उनका एक हालिया वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे शरीर के कुछ लक्षणों के जरिए बुरी नजर का पता लगाया जा सकता है! आइए बुरी नजर के इन लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बुरी नजर लगने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण

अचानक बीमार पड़ना: बुरी नजर लगने पर व्यक्ति अचानक बीमार पड़ सकता है। उसे बुखार, सिर दर्द या बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

मानसिक बेचैनी: जब किसी व्यक्ति पर बुरी नजर लगती है तो उसका मन बेचैन रहता है और उसे कोई भी चीज अच्छी नहीं लगती।

आर्थिक नुकसान: जब किसी व्यक्ति पर बुरी नजर लगती है तो उसे आर्थिक नुकसान हो सकता है। उसे धन की हानि या व्यापार में घाटा हो सकता है।

घर में कलह: जब किसी व्यक्ति पर बुरी नजर लगती है तो घर में कलह होती है और परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ जाते हैं।

सपने में मरा हुआ व्यक्ति आने लगे नजर तो क्या हैं इसके संकेत? अगर आपके साथ भी ऐसा है तो हो जाएं सावधान!

जया किशोरी के अनुसार बुरी नजर से बचने के उपाय

बुरी नजर उतारना: जब किसी पर बुरी नजर लग जाती है तो उसे उतारना बहुत जरूरी होता है।

तुलसी का पौधा: घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

गंगा जल छिड़कना: घर में गंगा जल छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

हनुमान चालीसा का पाठ करना: हनुमान चालीसा का पाठ करने से बुरी नजर का असर कम होता है।

साल 2025 में राहु-केतु करने जा रहे है गोचर…सूरज सी चमका देंगे इस 3 राशियों की किस्मत, जानें किस तारीख से होगा तख्ता पलट?

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।