India News (इंडिया न्यूज), Jeth Month: गर्मियों को देखते हुए जेठ का महीना काफी ज्यादा कटाक्ष होता है। इस महीने में सबसे ज्यादा पानी की कीलत को झेलना पड़ता है। सूर्य के रूद्र रूप को भी धरती पर देखा जाता है। वही बता दे की नदियां और तालाब भी इस मौसम में सूख जाती है। वही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बताएं तो इस महीने में सूर्य देव वरुण देव और हनुमान जी की पूजा फलदाई मानी जाती है। जेठ माह तप, व्रत और साधना का प्रतीक होता है। ऐसे में यदि आप सूर्य की तपती हुई गर्मी में साधना करते हैं तो आपको अपनी श्रद्धा का उच्चतम फल प्राप्त होता है।
क्यों होता है जेठ का महीना खास?
- जेठ के महीने में जितनी ज्यादा गर्मी पड़ती है। उतना ही आम, लीची, जामुन और कटहल जैसे फलों के लिए अच्छा होता है और इसके बाद आने वाले मानसून का और भी लाभ होता है।
- जेठ महीने में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे व्रत रखना को कहा जाता है। यह व्रत प्रकृति में जल को बचाने की दृष्टि से रखे जाते हैं। बिना चल का व्रत रखते हुए आप अपनी तपस्या को भी पूरा करते हैं।
- जेठ के महीने में जल का दान काफी महान माना जाता है। पक्षियों के लिए घर की छत पर बालकनी में पानी का पत्र रखना और पशु पक्षियों को नियमित रूप से पानी देना फल की प्राप्ति का संकेत होता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य मंडल के हर ग्रह का संबंध किसी न किसी पक्षी या फिर पशु से माना जाता है। अगर ग्रह को शांति या फिर प्रसन्न करना है तो पशु पक्षियों की सेवा करनी चाहिए। Jeth Month
Hardik Divorce: तलाक की खबरों पर Natasha Stankovic ने तोड़ी चुप्पी! पैप्स को दिया ये जवाब- Indianews
क्या है जेठ महीने की धार्मिक मान्यता?
धार्मिक मान्यता की दृष्टि से जेठ के महीने को देखा जाए तो गंगा का धरती पर आवरण इसी महीने में हुआ था। इस कारण से इस महीने में गंगा दशहरा को मानया जाता है। इस महीने में भगवान राम अपने परम भक्त हनुमान से मिले थे। इसी के साथ भगवान शनि देव का जन्म भी इसी महीने में हुआ था। भगवान विष्णु के लिए यह उनका प्रिय मास माना जाता है लेकिन सभी को देखते हुए मां गंगा और पवन पुत्र हनुमान की पूजा के लिए महीना सबसे ज्यादा विशेष है।
जेठ के महीने में करें जल का दान Jeth Month
- जेठ माह में सूर्य की रूद्र रूप को देखते हुए पानी का महत्व अधिक हो जाता है। ऐसे में पानी का संरक्षण करते हुए उसका दान भी करना चाहिए।
- जेठ महीने में जल का दान बहुत बड़ा महत्व रखता है, भीषण गर्मी को देखते हुए पानी का दान करने से पुणे की प्राप्ति होती है।
- अपनी छत पर चिड़िया के लिए दान और पानी रखना गर्मियों में फल की प्राप्ति दिलाता है। नदी तालाब में पानी न होने के कारण पक्षियों को जल की कमी महसूस होती है। ऐसे में आप अपनी छत पर उनके लिए दाना पानी रख सकते हैं।
Cyclone Remal: चक्रवात रेमल टकराने को तैयार, अलर्ट मोड में पश्चिम बंगाल-Indianews