इंडिया न्यूज, June 2022 Vrat and Festivals : भारत को ‘विविधता में एकता’ का देश माना जाता है, जिसमें त्योहारों में कई संस्कृतियां, भाषाएं, परंपराएं और विविधता होती है। अतुल्य भारत इसके लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि भारत विविध धर्मों और त्योहारों का देश है। मौसमी परिवर्तनों के साथ मेल खाने वाली प्राचीन भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए पूरे वर्ष विभिन्न त्योहार और कार्यक्रम होते हैं।
वहीं आज से जून का माह शुरू हो गया है। इस माह कई त्योहार जैसे-रंभा तीज, गंगा दशहरा, पूर्णिमा, योगिनी एकादशी, अमावस्या तिथि आएगी। वहीं 30 जून से गुप्त नवरात्र शुरू होंगे। आइए जानें इस माह कौन-कौन से पड़ेंगे त्योहार।
सभी व्रतों और त्योहारों की सूची
- 2 जून गुरुवार का रंभा तीज है। इस तिथि पर सौभाग्य और सुंदर रूप-रंग पाने की कामना से अप्सरा रंभा की पूजा की जाती है।
- 3 जून शुक्रवार को विनायकी चतुर्थी है। इस दिन नौतपा समाप्त हो जाएगा। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश के लिए व्रत-उपवास और पूजा करने की परंपरा है।
- 9 जून गुरुवार को गंगा दशहरा है। इस तिथि पर गंगा नदी की पूजा की जाती है। ये पर्व जल का महत्व बताता है।
- 10 जून शुक्रवार को निर्जला एकादशी है। इस एकादशी का महत्व सालभर की सभी एकादशियों में सबसे अधिक है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस एकादशी पर व्रत करते हैं। उन्हें सालभार की सभी एकादशियों से प्राप्त होने वाले पुण्य के बराबर पुण्य मिलता है। ये व्रत निर्जल रहकर किया जाता है। इस कारण इसे निर्जला एकादशी कहते हैं।
- 12 जून रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन शिव-पार्वती की विशेष पूजा करने का महत्व है।
- 14 जून मंगलवार को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है। इसी तिथि संत कबीर की जयंती भी है। इस दिन ज्येष्ठ मास खत्म हो जाएगा।
- 15 जून बुधवार से आषाढ़ मास शुरू होगा। 15 जून को मिथुन संक्रांति है। इस दिन सूर्य वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। संक्रांति पर नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है।
- 17 जून शुक्रवार को गणेश चतुर्थी व्रत है। इस दिन गणेश जी के लिए व्रत-उपवास करना चाहिए।
- 24 जून शुक्रवार को योगिनि एकादशी का व्रत किया जाएगा। एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास करना चाहिए।
- 26 जून रविवार को प्रदोष व्रत रहेगा।
- 28 जून मंगलवार को हलहारिणी अमावस्या है। इस तिथि पर पितरों के लिए श्राद्ध कर्म करना चाहिए। पंचांग भेद की वजह से 29 जून को अमावस्या रहेगी।
- 30 जून गुरुवार से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र शुरू होगी। गुप्त नवरात्र में महाविद्याओं के लिए साधना की जाती है।
ये भी पढ़ें : वर्ल्ड नो टोबैको डे कल, जानिए क्यों मनाया जाता है और इस बार क्या है थीम?
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us:- Twitter Facebook