India News (इंडिया न्यूज), June 2025 Monthly Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा?आइए जानते है-
मेष राशि
वर्ष का छठा महीना मेष राशि वालों के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। ऐसे में जून के पूरे महीने में अपने धन, समय और ऊर्जा आदि का प्रबंधन करना उचित रहेगा। साथ ही अपने काम को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ करते हुए विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। जून के दूसरे सप्ताह में आपका मन किसी अनहोनी या हानि के भय से ग्रस्त हो सकता है। इस दौरान आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए काफी मेहनत और प्रयास करने होंगे। महीने के मध्य में आपको अपनी स्थितियों में सुधार लाने के अवसर मिलेंगे।
वृषभ राशि राशि
वृषभ राशि वालों के लिए जून का पहला और दूसरा भाग दोनों ही शुभ साबित होंगे, लेकिन मध्य समय में उन्हें अपने काम आदि को लेकर काफी सावधान रहना होगा। जून का महीना किसी अच्छी खबर के साथ शुरू होगा। जून के दूसरे सप्ताह में आपको धन और परिवार दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस दौरान धन आएगा लेकिन टिकेगा नहीं। इसी तरह परिवार में रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
मिथुन राशि
जून की शुरुआत मिथुन राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाली रहने वाली है। इस दौरान आप अपने काम पर ध्यान न देकर दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने की गलती कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने करियर और व्यापार को लेकर थोड़े उदासीन हो सकते हैं। छात्र पढ़ाई से ऊब सकते हैं।
कर्क राशि
जून की शुरुआत कर्क राशि वालों के लिए शुभ है। आप पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से वांछित मदद और मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि, किसी खास काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है और पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में आपको अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए।
सिंह राशि
जून का महीना सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस महीने कभी चीजें आपके अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी। महीने की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी चीजों को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएंगे। करियर और बिजनेस में तरक्की मिलेगी, लेकिन महीने के दूसरे हफ्ते से अचानक आपको अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
‘वो समझ गया’, Dipika Kakar के कैंसर पर 1 साल के बेटे रुहान ने दिया ऐसा रिएक्शन
कन्या राशि
जून का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। अगर पहले आधे समय को नजरअंदाज कर दिया जाए तो पूरे महीने सौभाग्य आपके साथ बना रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को महीने की शुरुआत में अपने बिजनेस पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन समझदारी से आप आखिरकार इससे पार पा लेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को जून के महीने में अपनी वाणी और व्यवहार पर काफी नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। इस महीने आपकी वाणी से काम बनेंगे और आपकी वाणी से काम बिगड़ेंगे। ऐसे में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। महीने की शुरुआत में अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों को जून के महीने में अपना दिमाग नकारात्मक चीजों से हटाकर सकारात्मक चीजों पर लगाना होगा। इस महीने ऐसे लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपका आत्मविश्वास हिलाने और आपको गुमराह करने की कोशिश करते हैं। महीने की शुरुआत में किसी खास कार्य को लेकर मन चिंतित रहेगा, लेकिन सुखद पहलू यह है कि इसे पूरा करने में आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
भारत पर हमला करने के लिए तैयार बैठे आतंकी, पंगा लिया तो सीधा जाएंगे जहन्नुम
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए जून का महीना मिले-जुले परिणाम वाला रहने वाला है। हालांकि महीने की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी और आपके सोचे हुए काम भी मनचाहे तरीके से समय पर पूरे होते नजर आएंगे। जून के पहले सप्ताह में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं। इस दौरान करियर कारोबार में तरक्की और लाभ होगा।