India News (इंडिया न्यूज), Kartik Maas 2024:कार्तिक महीना भगवान विष्णु का महीना माना जाता है। भगवान विष्णु का यह प्रिया महीना है। इस दौरान विष्णु जी योग निद्रा से उठते हैं। यही वजह है कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी की भक्त उपासना करते हैं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की धान की कमी पूरी होती है। देश के कई राज्यों में कार्तिक महीने को देव पक्ष भी कहा जाता है।
इस महीने में पवित्र नदी में स्नान, जरूरतमंद लोगों को दान देना और तुलसी पूजा का बड़ा महत्व माना जाता है। पुराणों में यह बताया गया है कि अगर भक्त ऐसा करते हैं तो देवी देवताओं का पूरा आशीर्वाद उनके बना रहता है और कई तरह के परेशानियों से मुक्ति भी मिलते हैं जीवन में खुशियों का संचार होता है। महीने में कई बड़े त्यौहारहै। जानते हैं इस कार्तिक मास कब से कब तक। इसके साथ ही इस दौरान आने वाले सभी व्रत त्यौहार की सही तारीख के बारे में भी जानेंगे।
कार्तिक माह की शुरुआत कब से
ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक हर साल कार्तिक महीना अक्टूबर से नवंबर के बीच आता है। साल 2024 में कार्तिक मास 18 अक्टूबर से लेकर के 15 अक्टूबर तक रहेगा। स्पीच करवा चौथ धनतेरस कार्तिक अमावस्या छठ पूजा से लेकर दिवाली जैसे बड़े त्योहार आएंगे।
कार्तिक मास में 2024 में पड़ने वाले प्रमुख त्यौहार और व्रत
करवा चौथ: रविवार, 20 अक्टूबर, 2024। यह त्यौहार भारत के पश्चिमी और उत्तरी भागों में विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह व्रत पति की भलाई और दीर्घायु के लिए रखा जाता है।
-धनतेरस: मंगलवार, 29 अक्टूबर, 2024।
-रमा एकादशी: 28 अक्टूबर, 2024।
-नरक चतुर्दशी: 31 अक्टूबर, 2024।
-दिवाली: शुक्रवार, 1 नवंबर, 2024।
-गोवर्धन पूजा: 2 नवंबर, 2024।
-भाई दूज: रविवार, 3 नवंबर, 2024।
-छठ पूजा: 7 नवंबर, 2024। छठ पूजा एक प्राचीन वैदिक त्यौहार है जिसमें सूर्य देव की पूजा की जाती है।