Karwa Chauth 2021 date  करोड़ों भारतीय महिलाओं के लिए करवा चौथ एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। खासतौर पर उत्तर भारत में करवा चौथ का महत्व काफी अधिक माना जाता है। ये त्योहार हर साल कार्तिक के महीने में कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि यानि चतुर्थी को आता है। हिंदू धर्म में करवाचौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

Karwa Chauth Message for Husband in Hindi करवाचौथ मैसेज फॉर हसबैंड

रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। इस तिथि को संकष्टी चतुर्थी और करक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करती हैं और सरगी ग्रहण करती हैं। सरगी सुहागिनों को उनरी सास भेजती हैं। इसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है।

कब रखा जाएगा करवा चौथ 2021 व्रत (Karwa Chauth 2021 date)

करवा चौथ 2021 व्रत 24 अक्टूबर, दिन रविवार को रखा जाएगा। करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र के लिए कठोर तप करती हैं।
करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने के बाद स्त्रियों को चांद का इंतजार रहता है। चांद दिखने के बाद उसे अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करती हैं। शाम को महिलाएं करवा चौथ व्रत कथा का पाठ करती हैं।

Read Also : Sharadiya Navratri 2021 कब से शुरू हो रहे नवरात्रि? तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त

Karwa Chauth 2021 date

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2021 date)

पूजा का मुहूर्त- 5 बजकर 45 मिनट से लेकर 6 बजकर 52 मिनट तक
पूजा की अवधि- 1 घंटे 7 मिनट
चंदोदय समय – 8 बजकर 10 मिनट

Connect Us : Twitter facebook