India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth 2023, दिल्ली: इस साल 2023 में 1 नवंबर को करवा चौथ मनाई जा रही है ऐसे में सभी के घरों से लेकर बाजार तक में रौनक छा गई है। वहीं महिलाए भी इस खास पर्व को मनाने के लिए तैयारियों में लगी हुई है। बता दें कि भारत में लोकप्रिय इस त्योहार को करक चतुर्थी या करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इश दिन पर सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए चांद निकलने तक कठिन निर्जला व्रत करती है। फिर शाम चांद के आने के बाद पूजा करके व्रत खुलती है। ऐसे में आज की खबर में हम आपको देश के अलग-अलग शहर में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय कब होगा यह बताएंगे।
इस समय दिखेगा चांद
(Karwa Chauth 2023)
एक्सपर्ट के अनुसार करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। वहीं चंद्रोदय का समय रात 8:15 बजे है। इस बीच, चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9:19 बजे समाप्त होगी।
इन शहरों में कब दिखेगा चांद
- दिल्ली: चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट
- मुंबई: चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट
- पुणे: चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट
- कोलकाता: चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट
- लखनऊ: चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट
- कानपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट
- प्रयागराज: चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट
- बनारस: चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट
- पटना: चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट
- रांची: रात 07 बजकर 56 मिनट
- जयपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट
- जोधपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट
- उदयपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट
- वडोदरा: चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट
- अहमदाबाद: चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट
- भोपाल: चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट
- जबलपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट
- देहरादून: चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट
- शिमला: चंद्रोदय रात 08 बजकर 07 मिनट
- चेन्नई: चंद्रोदय रात 08 बजकर 43 मिनट
- बेंगलुरु: चंद्रोदय रात 08 बजकर 54 मिनट
- द्वारका: चंद्रोदय रात 9 बजकर 7 मिनट
- पंजाब में करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 10 मिनट
- हरियाणा में एक नवंबर को रात 8:15 बजे
ये भी पढे़:
- Kartik Aaryan Ideal Girl: किस तरह की गर्लफ्रेंड चाहते है कार्तिक, ऐक्टर ने बताई दिल की बात
- Apple iPhone Alert News: आईफोन पर आया जासूसी का अलर्ट मैसेज, विपक्ष के नेताओं का बड़ा दावा
- Sardar Patel’s birth anniversary: PM ने दी वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि, ली एकता की शपथ