India News (इंडिया न्यूज),Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में इस ग्रह को अप्रत्याशित परिणाम देने के लिए जाना जाता है। 18 मई 2025 को केतु बुध की राशि कन्या से निकलकर सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर प्रतिकूल हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि प्रभावित जातक सतर्क रहें और जीवन के विभिन्न पहलुओं में सावधानी बरतें। आइए जानते हैं कि इस गोचर का किन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि

केतु का गोचर कर्क राशि के दूसरे भाव में होगा। यह भाव परिवार, वाणी और धन से संबंधित माना जाता है। इस गोचर के कारण परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव या दूरी बढ़ सकती है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है, जिससे आपकी मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी। सामाजिक बातचीत के दौरान संयमित रहें। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको परेशानी हो सकती है, पेट से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की संभावना है। हालांकि कर्क राशि के कुछ लोगों को करियर के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।

Operation Sindoor से भी तगड़ा प्लान! आगरा के मुसलमानों ने आतंकियों का बताया इलाज, PM मोदी से कर दी इससे भी बड़ी सजा की मांग

सिंह राशि

केतु का गोचर सिंह राशि में ही होगा। इस गोचर के कारण मानसिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। केतु के गोचर के दौरान आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मन की चंचलता बढ़ने के कारण विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में अस्थिरता के कारण आर्थिक पक्ष डगमगाएगा। रिश्तों को लेकर अपनी राय स्पष्ट रखें, तभी स्थिति सही रहेगी।

मकर राशि

केतु का गोचर मकर राशि के अष्टम भाव में होगा। यह भाव रोग, मृत्यु, शोध और गुप्त विद्या का कारक माना जाता है। केतु का गोचर मकर राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक परेशानियां पैदा कर सकता है। इस दौरान आपको धन का निवेश बहुत सोच-समझकर करना होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको वैसा सहयोग नहीं मिलेगा जैसा आप चाहते हैं। आपको गुप्त रोग हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

केतु के उपाय

केतु के बुरे प्रभावों से बचने के लिए इन 3 राशियों को नीचे दिए गए उपाय करने चाहिए।

बुधवार को गणेश जी की पूजा करें।

नियमित रूप से “ॐ केतवे नमः” मंत्र का जाप करें।

आपको काले तिल, कंबल, सरसों का तेल और नारियल का दान करना चाहिए।

अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए योग और ध्यान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

Operation Sindoor के मद्देनजर PM Modi ने 3 देशों का दौरा किया रद्द