Tawa Vastu Tips कई घरों में देखा जाता है कि महिलाएं खाना बनाने के बाद में तवे को रसाई में वैसे के वैसे ही छोड़ देती हैं या काफी समय के बाद उसे चुल्हे से उतारती हैं। ये आदत सही नहीं।
आप रसोई में तवे को वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं रखती हैं तो यह नुकसानदायक भी हो सकता है, लेकिन अगर आप इसे नियमों के अनुसार सही तरीके से खाना बनाने के बाद या ऐसे ही रखती हैं तो आपको कई लाभ देता है।
तो आइए हम आपको बताते हैं अपनी रसोई को कैसे रखें कि आपको इसका लाभ मिल सके।

पति की सेहत हो सकती है खराब (Tawa Vastu Tips)

कई महिलाओं को अकसर देखा गया है कि वे खाना बनाने के बाद कढ़ाई या तवे को वैसे ही किचन में छोड़ देती हैं या देर से उसे वहां से उठाती हैं। ऐसी गलतियां आपके पति या घर के बड़े सदस्य को बीमार कर सकती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो ध्यान रखें कि आगे से आप ऐसी गलती न  करें। खाना बनाने के बाद उसे तुरंत अच्छी तरह से धोकर सुखा बर्तनों में रख लें।

रात को गंदा न छोड़े तवा और कढ़ाई (Tawa Vastu Tips)

कई महिलाएं खाना बनाने के बाद रात के समय तवे को या अन्य बर्तनों को बिना धोए ही सो जाती हैं और सुबह उठकर उसे साफ करती हैं। आप ऐसा न करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी ऐसी गलतियों से आपके पति या आपके बच्चे नशे की लत में पड़ सकते हैं। राहु के बुरे प्रभाव से ऐसा होना माना जाता है।

नमक से दूर होता है वास्तु दोष (Tawa Vastu Tips)

सुबह उठकर आप जब भी रसोई में रखा बनाने जाएं और तवे को चुल्हे पर गर्म करने के लिए रखती हैं तो उस पर हलका सा नमक डाल लें। गर्म तवे पर नमक डालने से वास्तु दोष दूर होता है। ध्यान रहे कि तवे पर नमक सादा ही डालें उसमे कोई मिलावट न हो।

गाय या कुत्ते को दें पहली रोटी (Tawa Vastu Tips)

जब भी आप तवे पर रोटी बनाएं तो उसे कभी खुद या किसी को खाने को न दें। पहली बनी रोटी को किसी गाय या कुत्ते को खिला दें और अपना रोज का नियम भी बना लें। ऐसा करने से परिजनों पर कोई भी विपदा नहीं आती है।

सबकी नजर में न आए तवा (Tawa Vastu Tips)

रसोई में जब भी आप तवे को रखें तो उसे ऐसे रखें कि वो किसी को नजर न आए।  आपके तवे पर किसी बाहर के व्यक्ति की नजर बिलकुल भी नहीं पड़नी चाहिए। न ही कभी तवे या कढ़ाई को उल्टा रखें। उल्टा तवा रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

दाएं ओर रखें तवा और कढ़ाई (Tawa Vastu Tips)

रसाई में खाना बनाने के बाद हमेशा कढ़ाई और तवे को उसके ठीक दाएं और रखें उसे कभी भी बाएं और न रखें। अगर जगह नहीं है तो आप चुल्हे को ऐसे को रखने की ऐसा व्यवस्था करें कि आपको तवा या कढ़ाई बाएं और न रखना पड़े।

(Tawa Vastu Tips)

Read Also : Vastu Tips for Depression वास्तु से कम हो सकता है तनाव और डिप्रेशन, जरूर आजमाएं ये उपाय

Connact Us: Twitter Facebook